तोम्स्क

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

तोम्स्क (Tomsk ; रूसी: Томск; IPA: [tomsk]) रूस के साइबेरिया में स्थित एक नगर है। यह तोम्स्क ओब्लास्त (Tomsk Oblast) का प्रशासनिक केन्द्र है। यह नगर साइबेरिया के प्राचीनतम नगरों में से एक है तथा सन २००४ में इसकी ४००वीं जयन्ती मनायी गयी। सन २०१० की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 524,669  थी। यह नगर उशायका नदी के मुहाने के दोनों तटों पर टॉम और ऑब के संगम से ४० किमी दूर टॉम के पूर्वी भाग पर स्थित साइबीरिया का प्रधान नगर है। यह शिक्षा और व्यापार का केंद्र है। १८२४ ई. में यहाँ सोने की खान का पता चला और धीरे धीरे यह बड़े नगर के रूप में विकसित हुआ। यहाँ की खानों में सोना समाप्त हो जाने से यह नगर अपना महत्व खो रहा है।