तियांजिन धमाके २०१५

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(तियांजिन धमाके 2015 से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
तियांजिन धमाके २०१५
2015 Tianjin explosion - Crop.jpg
तिथि साँचा:start date
समय ~२३:३० चीन मानक समय (~१५:३० यूटीसी)
स्थान बिनहाई, तिआंजिन, चीन
निर्देशांक साँचा:coord
कारण सम्भवतः औद्योगिक दुर्घटना
घायल ७०१+ (७१ गंभीर रूप से घायल)[१]

चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में १२ अगस्त २०१५ को ३० सैकण्ड के अन्तराल में कम से कम दो धमाके हुये। दोनों धमाके चीन के तियांजिन के बिन्हाई न्यू एरिया में खतरनाक और रासायनिक पदार्थों वाले एक गोदाम में हुए।[२][३] धमाकों का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है लेकिन प्रारम्भिक सूचनाओं के आधार पर इसे औद्योगिक दुर्घटना बताया गया है।[३] चीनी राज्य मीडिया के मुताबिक पहला धमाका रुईहाई सैन्य संचालन के मालिकाना वाले जहाजो में रखे खतरनाक पदार्थों में हुआ।[४]

विस्फोट

पोर्ट क्षेत्र का मानचित्र

सभी रपटों के अनुसार धमाकों में सैकड़ों लोग घायल हुये जो कई किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए। इन धमाकों को भूकम्प मापन पैमाने पर २.३ से २.९ तीव्रता का मापा गया जिससे उत्पन्न होने वाली आग की लपटें सैकड़ों मीटर ऊँची थीं।[४][५] चीन के भूकम्प नेटवर्क सेंटर के अनुसार पहला और दूसरा धमाका क्रमशः ३ और २१ टन्स ऑफ़ टीएनटी के तुल्य थे।[३]

अग्निशमन गोदाम में विनाशकारी पदार्थों की मात्रा की अस्पष्टता के कारण रोक लिया गया।[६]

जनहानि

तियांजिन सरकार के अनुसार धमाके में ७०० से अधिक लोग घायल हुये हैं[७] जिनमें से अधिकतर को व्यापक चोटें आयी हैं और अधिकतर  जलने और विस्फोट के कारण जख्मी हुये हैं। घटनास्थल पर हजारों की संख्या में बचावकर्मी लगाये गये जिनमें से १२ की मृत्यु हो गयी।[६] ३६ बचावकर्मियों की समाग्री समाप्त हो चुकी थी।[२][८][९][१०][११] आग की लपटों और धमाके में निकल रहे धुँए का एक वीडियो भी जारी किया गया है।

कुछ समाचारों के अनुसार कम से कम ७१ लोग घायल हुये हैं और ५० से अधिक लोग मारे गये हैं।[१२][७]

क्षति

गोदाम के आसपास के क्षेत्रों के जारी चित्रों और वीडियो में के अनुसार व्यापक नुकसान हुआ है।[१३] विस्फोट के चित्र एक जापानी उपग्रह द्वारा जारी किये गये।[१४]

विभिन्न रसद कंपनियों के भवन सहित पास के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी हजारों कारें धमाके में नष्ट हो गयीं।[१५]

सुपरकंप्यूटर तिआन्हे 1A को तियाजिन के सुपरकंप्यूटिंग केन्द्र के नष्ट हो जाने के बाद बन्द किया गया जो अभी भी कार्यकारी है।[१६]

प्रतिक्रिया

चाइना सेंट्रल टेलीविजन की खबरों के अनुसार राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कचियांग पीड़ितों के बचाव और आग बुझाने के लिए सभी तरह के प्रयास करने का आग्रह किया है।[३]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite news
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:cite news
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. साँचा:cite news
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. साँचा:cite news
  10. साँचा:cite news
  11. साँचा:cite news
  12. साँचा:cite news
  13. साँचा:cite news
  14. साँचा:cite news
  15. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  16. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  • स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.