जगत गोसाई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ताज बीबी बिलक़िस मकानी से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

स्क्रिप्ट त्रुटि: "about" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। साँचा:infoboxसाँचा:main other

जगत गोसाई (नस्तालीक़: جگت گوسین‎, अन्य नाम: जोधाबाई, राजकुमारी मानवती बाईजी लाल सहिबा, राजकुमारी मनमती,) जोधपुर की मारवाड़ रियासत की राजकुमारी थी, जो मुग़ल बादशाह नूरूद्दीन मुहम्मद जहांगीर से शादी के बाद मलिका ए हिन्दुस्तान बनी। उनके गर्भ से मुगल सल्तनत के वलीअहद और अगले मुग़ल बादशाह शाहजहाँ पैदा हुए [१]

उनकी मृत्यु के बाद उन्हें बिलक़िस मकानी (بلقیس مکانی‎) के नाम से सम्मानित किया गया था।[२][३]

जीवनी

बिलक़िस मकानी बेगम का जन्म 13 मई 1573 को हुआ। वह जोधपुर के राजा उदय सिंह ("मोटा राजा उदयसिंह भी कहा जाता था) और उनकी पत्नी राजवती कचावाही रानी मंरंग देवी (रानी मानववती) की पुत्री थीं।[४] उनके दादा राव मालदेव थे। 21 जनवरी 1586 को फ़तेहपुर सीकरी में मुग़ल शहंशाह जहाँगीर से उनका विवाह करवाया गया। यह विवाह आमेर के राजा भगवंत दास की बेटी और जहाँगीर की पहली पत्नी, राजकुमारी मनभावती (शाह बेगम) के द्वारा आयोजित किया गया। बिलक़िस मकानी बेगम जहाँगीर की तीसरी पत्नी थी। मकानी बेगम शहज़ादा ख़ुर्रम की माँ थीं जो मुग़ल शहंशाह शाहजहां के रूप में मयूर सिंहासन पर आसीन हुआ। 18 अप्रैल 1619 को बिलक़िस मकानी बेगम का आगरा में निधन हो गया। उन्हें सोहागपुरा में दफ़नाया गया।[५]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite book
  3. साँचा:cite book
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

Queens of Jahangirसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]

The Rathor Dynasty GENEALOGY

Taj Bibi Bilqis Makani