तख़्त-ए-ताऊस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
मयूर सिंहासन पर आसीन शाहजहाँ का चित्र

तख़्त-ए-ताऊस (साँचा:lang-fa, यानी मयूर सिंहासन) वह मशहूर सिंहासन है जिसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था। पहले यह आगरे के किले में रखा था। वहाँ से इसे दिल्ली के लाल किले में ले जाकर रख दिया गया। इसका नाम 'मयूर सिंहासन' इसलिए पड़ा क्योंकि इसके पिछले हिस्से में दो नाचते हुए मोर दिखाए गए हैं।1739 के आक्रमण के दौरान, ईरान के सम्राट नादिर शाह ने मयूर सिंहासन को लूट कर ईरान ले गया/

आकार और बनावट

बादशाह शाहजहाँ ने ताज-पोशी के बाद अपने लिए इस बेशकीमती सिंहासन को तैयार करवाया था। इस सिंहासन की लंबाई तेरह गज, चौड़ाई ढाई गज और ऊंचाई पांच गज थी। यह छह पायों पर स्थापित था जो सोने के बने थे। सिंहासन तक पहुंचने के लिए तीन छोटी सीढ़ियाँ बनाई गयी थी, जिनमें दूरदराज के देशों से मंगवाए गए कई कीमती जवाहर जुड़े थे। दोनों बाज़उं पर दो खूबसूरत मोर, चोंच में मोतियों की लड़ी लिये, पंख पसारे, छाया करते नज़र आते थे और दोनों मोरों के सीने पर लाल माणिक जुड़े हुए थे। पीछे की तख्ती पर कीमती हीरे जड़े हुए थे जिनकी लायक लाखों रुपये थी। इस सिंहासन को बनाने में कुल एक करोड़ रुपये खर्च किये गए थे। जब नादिरशाह ने दिल्ली पर हमला किया तो दिल्ली की सारी धन-दौलत समेटने के अलावा, इस सिंहासन तख्त -ए -ताउस के हीरे जवाााहरा को लुुट करले गया। बाद में सिख इस को अमृतसर ले आए । बाद में इस सिंहासन को लूट कर अंग्रेज ले गए। आज अंग्रेज की शोभा बढ़ा रहे हैं।

साँचा:asbox

इन्हें भी देखें

वास्तुकार बेबादल खा

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:sister