जेट ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
जेट ली
Jet Li 2006.jpg
जेट ली २००६ में
जन्म साँचा:birth date and age
बेजिंग, चीन
व्यवसाय अभिनेता
मार्शल आर्टिस्ट
फ़िल्म निर्माता
कार्यकाल 1982–अबतक
धार्मिक मान्यता बौद्ध
जीवनसाथी हुआंग किउवन (1987–1990)
नीना ली (1999–अबतक)
पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2008 द वॉरलॉर्ड्स
Special Award
1995
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2006 फियरलेस
शंघाई फ़िल्म क्रिटिक्स पुरस्कार
2008 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (द वॉरलॉर्ड्स)
वेबसाइट
www.jetli.com

ली लियांजी (साँचा:lang-en, साँचा:lang-zh), जन्म २६ अप्रैल १९६३), या जिन्हें उनके अन्य नाम जेट ली से जाना जाता है, एक फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, चीनी मार्शल आर्टिस्ट, वुशू चैपियन व अंतर्राष्ट्रीय सितारे है जो बेजिंग में जन्मे थे और जिन्होंने चीनी राष्ट्रीयता २००९ में त्याग दी थी।

तीन वर्षों तक वू बिन में प्रशिक्षण के बाद ली ने अपनी पहली राष्ट्रिय चैम्पियनशिप बेजिंग वुशू टीम के लिए जीती। १७ की उम्र में वुशू से निवृत्ती के बाद वे चीन में शाओलिन टेम्पल (१९८२) फ़िल्म से शुरुआत करके एक लोकप्रिय अभिनेता बन गए। उन्होंने आगे चलकर कई सफल मार्शल आर्ट्स फ़िल्मों में अभिनय किया, जिनमे मुख्य रूप से वंस अपोन अ टाइम इन चाइना शृंखला शामिल है जिसमें उन्होंने लोककथा के नायक वोंग फेई-हंग की भूमिका निभाई थी।

ली का हॉलीवूड फ़िल्मों में पहला किरदार लीथल वेपन ४ (१९९८) में एक नकारात्मक भूमिका के रूप में था परन्तु उनका मुख्य पात्र के रूप में किरदार रोमियो मस्ट डाई (२०००) में था। इसके बाद उन्होंने कई हॉलीवूड फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे किस ऑफ़ द ड्रैगन और अन्लिश्ड शामिल है। उन्होंने द फॉरबिडन किंगडम (२००८) में जैकी चैन के साथ, द एक्पेंडेबल्स (२०१०) में सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ और द ममी: टॉम्ब ऑफ़ द ड्रैगन एम्परर (२००८) में ब्रेंडन फ्रेज़र के साथ अभिनय किया है। वे होंग कोंग की फ़िल्म ओशियन हेवन (२०१०) में भी नज़र आए जिसका लेखन व निर्देशन कक्सु क्सिआओलू ने किया है।

बाहरी कड़ियाँ