जी॰आई॰ जो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
action dolls
GI Joe
जी.आई जो
प्रकार गुड्डे व गुडियां
कंपनी हास्ब्रो
देश अमेरिका
उपलब्धता 1964[१]–अबतक
साँचा:official

जी.आई. जो (साँचा:lang-en) खिलोनों के गुड्डों व गुड़ियों की एक शृंखला है जिसका निर्माण हास्ब्रो द्वारा किया गया है।[२][३] शुरुआती उत्पादन में अमेरिकी सेना की चार टुकडियों के खिलौने मौजूद है जिनमे एक्शन सोल्जर (अमेरिकी थलसेना), एक्शन सेलर (अमेरिकी नौसेना), एक्शन पायलट (अमेरिकी वायुसेना), एक्शन मरीन (अमेरिकी मरीन्स) और बाद में एक्शन नर्स शामिल है। जी.आई शब्द का मतलब है गवर्मेंट इशुड[४] (अर्थात सरकार द्वारा प्रमाणित) और यह शब्द प्रथम विश्वयुद्ध के बाद अमेरिकी सिपाहियों के लिए आम शब्द बन गया।

इस शब्द की उत्पत्ति प्रथम विश्वयुद्ध के काल में जाती है जब सेनानियों को मिले उत्पादनों पर "जी.आई" का ठप्पा लागा होता था जिसका मतलब था गैल्वानाईज़ड आयरन।[५][६][७] जी.आई जो के विकास के चलते एक नया शब्द "एक्शन फिगर" उभर कर सामने आया। जी.आई जो मुख्यतः बच्चों में बेहद लोकप्रिय रहा और यह अमेरिकी आदर्श खिलौने का प्रतिक बन गया।

जी.आई. जो व्यापारचिन्ह का प्रयोग हास्ब्रो ने डॉ भिन्न खिलौनों की श्रेणियों के लिए किया है। मुख्य 12-इंच के खिलौनों की श्रेणी जिसकी शुरुआत 1964 में हुई थी और असली दिखने वाले एक्शन फिगरों पर आधारित थी। यूनाइटेड किंगडम में इस श्रेणी का लाइसेंस पालीटॉय को दिया गया था और इन्हें एक्शन मैन कहा जाता था। 1982 में इस श्रेणी को पुनः 3¾-इंच के आकार में लॉन्च किया गया और इस बार इनमे वाहन, खेल का सेट और एक बेहद मनोरंजक पार्श्व कहानी जोड़ी गई जो जी.आई. जो की टीम व शैतान कोब्रा के बिच चल रही लड़ाई पर आधारित है जो विश्व पर आतंकवाद के ज़रिए कब्ज़ा करना चाहते है। जिस प्रकार अमेरिकी श्रेणी रियल अमेरिकन हीरो शृंखला में बदल गई उसी प्रकार एक्शन मैन श्रेणी बदल कर एक्शन फ़ोर्स में तब्दील कर दी गई। हालांकि जी.आई. जो टीम के सदस्य सुपरहीरो नहीं है परन्तु उनके पास मार्शल आर्ट्स, हथियारों और विस्फोटकों में महारत हासिल है।[८]

जी.आई. जो को २००४ में अमेरिकी राष्ट्रिय टॉय हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल कर लिया गया था जो द स्ट्रोंग, रोचेस्टर, न्यू योर्क में स्थित है।

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

अधिकृत वेबसाइट

  1. साँचा:cite news
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite news
  4. Antelopes, V: The Official 20th Anniversary Salute to G.I. Joe, page 21. Krause Publications, 1994.
  5. Hugh Rawson स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। "Why Do We Say "G.I.?,"" American Heritage, April/May 2006.
  6. GI - Definitions from Dictionary.com स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  7. G.I. - Wordorigins.org स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  8. साँचा:cite news