ग्विनिथ पाल्ट्रो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ग्वेनिथ पाल्ट्रो से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
ग्विनिथ पाल्ट्रो
GwynethPaltrowByAndreaRaffin2011.jpg
पाल्ट्रो सितंबर २०११ में
व्यवसाय अभिनेत्री, गायिका, लेखक
कार्यकाल 1990–अबतक
जीवनसाथी साँचा:marriage
बच्चे 2
माता-पिता ब्रुस पाल्ट्रो (मृत)
ब्लिदे डैनर
संबंधी जेक पाल्ट्रो (भाई)
कैथरीन मोएनिंग

ग्विनिथ केट पेल्ट्रो (साँचा:lang-en; जन्म २७ सितंबर १९७२) एक अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत १९९० में रंगमंच से व फ़िल्म में १९९१ से की। एक दशक में कई फ़िल्मों में अभिनय करने के बाद पाल्ट्रो को फ़िल्म सेवन (१९९५) और एमा (१९९६) (जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई) से प्रसिद्धी मिली। स्लाइडिंग डोर्स (१९९८) और अ परफ़ेक्ट मर्डर (१९९८) के बाद शेक्सपियर इन लव (१९९८) से पाल्ट्रो को विश्वभर में प्रसिद्धी मिली जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कारव दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (उत्कृष्ट मुख्य अभिनेत्री व उत्कृष्ट पात्र) प्रदान किए गए। उन्हें फॉक्स के हीट टीवी कार्यक्रम ग्ली के प्रकरण "द सब्सटिट्युट" में होली होलीडे के किरदार के लिए २०११ का सर्वश्रेष्ठ अतिथि अभिनेत्री का एमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

पाल्ट्रो ने द टेलेंटेड मिस्टर रिप्ली (१९९९), शैलो हाल (२००१) और प्रूफ (२००५) में भूमिका निभाई है जिसके लिए उन्हें मोशन पिक्चर ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब नामांकन मिला। २००८ में वे अपने करियर की सर्वाधिक कमाई वाली सुपरहीरो फ़िल्म आयरन मैन (२००८) व उसके अगले भाग आयरन मैन २ (२०१०) में नज़र आई जिसमे उन्होंने पेपर पॉट्स की भूमिका निभाई। उनकी शादी क्रिस मार्टिन से हो चुकी है जो एक वक्त में कोल्डप्ले के मुख्य गायक थे। उन्हें दो बच्चे, ऐपल और मोसेस है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर ग्विनिथ पाल्ट्रो