खोखर लोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

खोखर भारतीय उपमहाद्वीप के पंजाब क्षेत्र का एक अलग समुदाय है जो वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में निवास करते हैं। भारत में खोखर आमतौर पर हिन्दू या सिख होते हैं जबकि पाकिस्तान में वे मुस्लिम होते हैं। माना जाता है कि मुस्लिम खोखर, हिंदू समुदायों से धर्मान्तरित होकर मुसलमान बने थे।[१] मध्यकाल के फ़ारसी इतिहासकार फ़िरिश्ता ने तत्कालीन खोखर लोगों को "धर्म और नैतिकता विहीन बर्बर" जाति कहा है।[२]

इतिहास

खोखर लोगों ने 1206 में मुहम्मद ग़ोरी के ख़िलाफ़ विद्रोह किया था और ग़ोरी ने इस विद्रोह का क्रूरतापूर्वक दमन कर दिया था। बाद में वापस लौटते समय नमक कोह क्षेत्रसाँचा:cn में धम्यक में एक धावे में खोखर लोगों ने मुहम्मद ग़ोरी की हत्या कर दी।[३][४] जम्मू-काश्मीर के खोखर लोगों में दो समुदाय पाए जाते हैं, क़ुतुब शाही खोखर और राजपूत खोखर; क़ुतुब शाह ने एक हिंदू राजा की लड़की से विवाह किया था और उनकी वंश परंपरा के लोग कुतुबशाही खोखर के रूप में जाने जाते हैं।[५] खोखर समुदाय का उल्लेखनीय राजा जसरथ (या दशरथ) था[६] जिसके नेतृत्व में हुआ विद्रोह सैयद वंश के विनाश का कारण बना।[७]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ