खगोलयात्री

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
१९८४ में अमेरिकी खगोलयात्री ब्रूस मकैंड्लस अंतरिक्ष में

खगोल यात्री या अंतरिक्ष यात्री या खगोल बाज़ ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल से ऊपर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करे। वर्तमान काल में यह अधिकतर विश्व की कुछ सरकारों द्वारा चलाए जा रहे अंतरिक्ष शोध कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतरिक्ष-यानों में सवार यात्रियों को कहा जाता है, हालाँकि हाल में कुछ निजी कम्पनियाँ भी अंतरिक्ष-यान में पर्यटकों को वायुमंडल से ऊपर ले जाने वाले यानों के विकास में जुटी हुई हैं।[१][२]

अन्य नाम

अंग्रेज़ी में खगोल यात्रियों को 'ऐस्ट्रोनौट' (astronaut) कहते हैं जबकि रूसी भाषा में इन्हें 'कॉज़्मनौट' (Космонавт) कहा जाता है। अन्य भाषाओं में उनके 'अंतरिक्ष' के लिये प्रयोग होने वाले शब्दों के अनुसार खगोलयात्रियों के लिये नाम गढ़े गए हैं। मसलन चीनी भाषा में 'अंतरिक्ष' को 'ताइकौङ' कहते हैं इसलिए कभी-कभी चीनी खगोल यात्रियों को 'ताइकनौट' या 'ताइकौङ रेन' (太空人) भी कहा जाता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ