किशनपुरा
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (अगस्त 2013) साँचा:find sources mainspace |
किशनपुरा राजस्थान के सीकर जिले में फतेहपुर तहसील का एक छोटा सा गाँव है जो बिरानियाँ ग्राम पंचायत में आता है। यहाँ जाट जाति के पूनिया गोत्र बहूसंख्यक लोग रहते हैं। अन्य भी कई जातियाँ हैं जैसे ढाका, ब्राह्मण, ठाकुर, नाई, सोनी, बलाई इत्यादि।
यहाँ एक उच्च प्राथमिक विद्यालय है और एक पशु उपस्वास्थ्य केंद्र है। गाँव में एक सड़क है जो एक तरफ फतेहपुर शहर को और दूसरी तरफ रतनगढ़ शहर को जोडती है। इस गाँव में 4 मोहल्ले हैं जिनके नाम निम्नवत हैं: गुवाड़, बणी, भैरूजी का मोहल्ला, बांडिया बास आदि।
गाँव में लगभग 200 घर हैं तथा आबादी लगभग 700 है। गाँव के पास ही एक ढाणी है जिसका नाम है " पूनियों की ढाणी "।
गाँव के कई युवा उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं जिनमें 2 इंजिनियर (जितेन्द्र सिंह पूनिया और कुलदीप पूनिया) तथा एक डॉक्टर (अमित पूनिया) है। गाँव के अधिकतर लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं तथा सरकारी नोकारियों में भी हैं जैसे शिक्षा, सेना, पुलिस और सिविल सर्विसेस।