किरण माहेश्वरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
किरण माहेश्वरी
[[Image:साँचा:wikidata|225px]]
हस्ताक्षर
[[Image:साँचा:wikidata|128px]]

किरण माहेश्वरी (29 अक्टूबर 1961-30 नवम्बर 2020) भारतीय जनता पार्टी से भारतीय राजनीतिज्ञ थीं। उन्होंने 14वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में सेवा की है। इससे पहले उन्होंने राजस्थान राज्य की उदयपुर लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, वह 15वें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सचिन पायलट के खिलाफ अजमेर लोकसभा क्षेत्र से हार गई।

उन्होंने दिसंबर 2013 में राजसमंद विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और 30,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।[१] वह राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर रही। [२]

वर्ष 2020 के अंत में कोविड ​​​​-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के एक महीने बाद, 30 नवंबर को, हरियाणा के गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में 21 दिनों तक भर्ती रहने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।[३]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite news
  2. साँचा:cite news
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।