कायथा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
साँचा:if empty
गाँव
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशभारत
राज्यमध्य प्रदेश
जिलाउज्जैन
तहसीलतराना
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)
 • कुल८,०४०
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडMP-IN
Census code471803

साँचा:template other

कायथा मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना तहसील का एक गाँव एवं पुरास्थल है। यह उज्जैन से लगभग २५ किमी पूर्व दिशा में चम्बल नदी की सहायक नदी काली सिन्ध के दाहिने तट पर काली मिट्टी के मैदान में स्थित है। कायथा पुरास्थल की खोज का श्रेय विष्णु श्रीधर वाकणकर को जाता है, जिन्होंने इस पुरास्थल को सन् 1964 ई. में खोज निकाला था। कायथा के टीले पर ताम्रपाषाण युग से लेकर गुहाकाल तक के स्तर मिले हैं।

कायथा को प्राचीन 'कपित्थक' माना जाता है, जिसका उल्लेख प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य वराहमिहिर ने अपने प्रसिद्ध ग्रन्थ 'बृहज्जातक' में अपने जन्मस्थान के रूप में किया है। आजकल कायथा के टीले के अधिकतर भाग पर बस्ती बसी हुई है, इस कारण बहुत कम स्थान उत्खनन के लिए उपलब्ध हो पाता है।