कचिन राज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(काचीन राज्य से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
कचिन राज्य
ကချင်ပြည်နယ်
Kachin State
मानचित्र जिसमें कचिन राज्य ကချင်ပြည်နယ် Kachin State हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : म्यित्चीना
क्षेत्रफल : ८९,०४१.७ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
१६,८९,४४१
 १९/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: ?
मुख्य भाषा(एँ): जिन्गपो, बर्मी, ज़ाइवा


कचिन राज्य (बर्मी: ကချင်ပြည်နယ်) बर्मा का उत्तरतम राज्य है। इसके पूर्वी और उत्तरी सरहदें चीन से मिलती हैं, और इसके पश्चिमोत्तर में भारत स्थित है। प्रान्तीय राजधानी म्यित्चीना के अलावा भामो और पुताओ यहाँ के मुख्य शहर हैं। कचिन राज्य का ५८८९ मीटर ऊँचा खाकाबो राज़ी पर्वत भारत-बर्मा की सीमा पर स्थित है और बर्मा का सबसे ऊँचा पर्वत है। दक्षिणपूर्वी एशिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक, इन्दौजी झील, भी इसी प्रान्त में पड़ती है।[१]

लोग

कचिन राज्य के अधिकतर निवासी जिन्गपो समुदाय के हैं और जिन्गपो भाषा बोलते हैं। यह अधिकतर ईसाई धर्म के अनुयाई हैं, हालांकि इनमें से बहुत बौद्ध धर्मसर्वात्मवाद में भी मान्यता रखते हैं।

विवरण

बर्मा के संविधानानुसार २४ सितंबर १९४७ ई. को म्यित्चीना एवं भामो ज़िलों को मिलाकर कचिन राज्य का निर्माण किया गया। काचीन का क्षेत्रफल लगभग १५,५०० वर्गमील है। यह राज्य उत्तरी बर्मा में नागा एवं पटकाई पहाड़ियों के पूर्व तथा सालविन नदी के पश्चिम में स्थित है। ईरावती तथा इसकी सहायक चाडविन नदियाँ इस राज्य के उत्तरी भाग से निकलकर दक्षिण की ओर बहती हैं। इस छिन्न-भिन्न पहाड़ी एवं पठारी क्षेत्र में घने जंगल हैं। पूर्वी भाग में कोचनी पहाड़ियाँ (६,००० से ७,००० फुट) उत्तर-दक्षिणी फैली हुई हैं। भामों तथा म्यित्चीना इस राज्य के प्रमुख नगर हैं। भामों चीनी सीमा से २० मील की दूरी पर स्थित बर्मा-चीन व्यापार का मुख्य केंद्र है। म्यित्चीना रेल द्वारा मांडले और रंगून से संबद्ध है। यहाँ से 'लेडो मार्ग' आसाम को जाता है। धान एवं मक्का इस राज्य की मुख्य उपज है। इसके अतिरिक्त कपास, तंबाकु, अफीम, मटर, तिहहन एवं सब्जियाँ भी उगाई जाती हैं। यह क्षेत्र निर्माण काष्ठ के लिए प्रसिद्ध है जो नदियों द्वारा बहाकर मांडले एवं रगून के कारखानों में पहुँचाया जाता है। ईरावती तथा अन्य नदियों की घाटियों में सोना पाया जाता है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ