कल्पना थोडम
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
| व्यक्तिगत जानकारी | ||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| पूरा नाम | कल्पना देवी थोडम | |||||||||
| जन्म | साँचा:br separated entries | |||||||||
| मृत्यु | साँचा:br separated entries | |||||||||
पदक अभिलेख
जुडो (महिला)
| ||||||||||
कल्पना देवी थोडम (जन्म 24 दिसम्बर 1989) एक भारतीय जुडोका (जुडो अभ्यासकर्ता) है।ग्लासगो, स्कॉट्लैण्ड में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेल में महिलाओं की 52 किलोग्राम वज़न श्रेणी में उन्होंने कांस्य पदक (ब्रोन्ज़ मेडल) जीता था।[१]
कैरियर
एक जुडो अभ्यास्कर्ता के रूप में कल्पना थोडम ने 1998 में गुवाहाटी में हुए उप-जुनियर राष्ट्रिय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।इसके बाद उन्होंने जुनियर राष्ट्रिय प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीते और जुनियर एशियाई जुडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक जीता।2010 में उन्होंने सिंगापुर में हुए राष्ट्रमंडल जुडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।[२]2013 में उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जुडो महासंघ (आइ.जे.एफ.) ग्रेण्ड प्रिक्स में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बनीं जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता।[३]