कलात ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
कलात ज़िला
ضلع قلات
मानचित्र जिसमें कलात ज़िला ضلع قلات हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कलात
क्षेत्रफल : ३,६१५ किमी²
जनसंख्या(१९९८):
 • घनत्व :
१,०९,९४१
 ३०.४/किमी²
उपविभागों के नाम: तहसील
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): ब्राहुई - ८९%
बलोच - ५%


कलात (उर्दूबलोच: قلات, अंग्रेज़ी: Kalat) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक ज़िला है। यह पारम्परिक रूप से कलात ख़ानत का केन्द्र था। ज़िले की राजधानी कलात शहर है।[१][२]

लोग

सन् १९९५ की जनगणना के अनुसार ज़िले के ८९% लोग ब्राहुई भाषा और ५% लोग बलोच भाषा बोलते हैं। यहाँ ज़िक्री समुदाय भी अल्पसंख्या में मौजूद है। अधिकतर लोग कृषि और मवेशी पालन से जीविका कमाते हैं।

भूगोल व मौसम

ज़िले का मौसम शुष्क और अर्ध-रेगिस्तानी है। गरमियों में बहुत गर्मी और शीतऋतु में बहुत सर्दी होती है। अधिकतर वर्षा सर्दियों में गिरती है। इलाक़ा पहाड़ी है और कई वादियाँ हैं। अधिकतर पहाड़ शुष्क हैं लेकिन हरबोई पर्वत पर पुराने हपुषा (ज्युनिपर) वृक्ष फैले हुए हैं। मोरो नदी क्षेत्र की मुख्य नदी है।

प्रशासनिक विभाग

ज़िला ३ तहसीलों में विभाजित है:

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Swidler, N. (1972) "The Development of the Kalat Khanate" Journal of Asian and African Studies 7: pp. 115–21
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।