कमांडो 2

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
कमांडो 2
चित्र:कमांडो 2 पोस्टर.jpg
निर्देशक देवेन भोजानी
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह
लेखक विपुल अमृतलाल शाह
अभिनेता नीचे देखें
संगीतकार गीत:
मनन शाह
गौरव रोशीन
पार्श्व संगीत:
प्रसाद साश्ते
छायाकार चिरंतन दास
संपादक अमिताभ शुक्ला
संजय शर्मा
स्टूडियो सनशाइन पिक्चर्स
पेन मूवीज़
वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन साँचा:nowrap साँचा:film date
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

कमांडो 2 भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन देवेन भोजानी ने और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में विद्युत जमवाल और अदा शर्मा हैं। यह 2013 में बनी कमांडो फिल्म का दूसरा भाग है, जो 3 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

कहानी

कमांडो करनवीर सिंह डोगरा (विद्युत जामवाल) को एक बड़े गैंग और उसके कई बैंकों से काले धन को वापस लाने का मिशन दिया जाता है। करन रात को विक्की चड्डा के घर जाता है, जहाँ उसे उसकी पत्नी मारिया मिलती है, जो बताती है कि उसकी जिंदगी पहले ऐसी नहीं थी। इसके बाद फिल्म पुराने घटना प चले जाता है, जब उसके पति को जबरन काम करने को कहा जाता था, जब उसने गैर-कानूनी काम करने से इंकार कर दिया तो अगले दिन बन का धमाका हुआ और उसमें विक्की तो बच गया, लेकिन उसकी बेटी तारा की मौत हो गई। उसके बाद मारिया अपने पति को मार कर कहती है कि यही असल में विक्की चड्डा है। करन और उसके साथी विक्की चड्डा की तलाश करते हुए उन्हें पता चलता है कि मारिया खाते से पैसे भेज रही है। करन सभी गुंडों को मार देता है, पर पैसे को भेजने से रोक पाने में असफल हो जाता है। बाद में पता चलता है कि उसने खाते में बदलाव कर दिया था और अब सारा पैसा गरीब लोगों के मदद के लिए इस्तेमाल होगा। वो बताता है कि ये सब योजना उसने पहले ही दिन बना ली थी, जब विक्की चड्डा ने पुलिस से कहा था कि पुलिस उसे कभी गिरफ्तार नहीं कर सकती है। विक्की को भावना रेड्डी गोली मार देती है। जब करन और भावना साथ रहते हैं, तभी उन्हें कॉल आता है, और करन कहता है कि वो अगले रहस्य को उजागर करने लिए इंतजार कर रहा है।

कलाकार

विपुल

निर्माण

विकास

विपुल शाह ने इस फिल्म के निर्देशन हेतु देवेन भोजानी को चुना। इसका निर्माण 17 फरवरी 2016 से मुंबई में शुरू किया गया।[४][५] फिल्म के निर्माण के दौरान विद्युत घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था।[६]

संगीत

फिल्म के संगीतकार मनन शाह और गौरव रोशीन हैं। फिल्म के गीतकार आतिश कपाडिया और कुमार हैं। पार्श्व संगीत प्रसाद साश्ते ने दिया है। टी-सीरीज़ ने संगीत अधिकार ख़रीदे हैं। साँचा:track listing

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ