कमल बसु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

कमल बसु (१९१९ – २१ जनवरी २०१३) भारतीय राजनेता थे। वो कलकत्ता में १९८५ और १९९० में मेयर बने।[१]

पूर्व जीवन और शिक्षा

उनका जन्म बंगाल के एक अग्रणी परिवार में हुआ। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की।[२][३]

राजनीतिक और सामाजिक जीवन

उन्होंने छोटी आयु में ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता प्राप्त की और पश्चिम बंगाल के दक्षिण २४ परगना जिला के डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद बने।[१] १९६४ में, जब भाकपा टुकड़ों में बंट गई तब वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) से जुड़े। वो माकपा से कई दशकों तक जुड़े रहे।[२]

बाद का जीवन

वो १९८५ में कलकत्ता से मेयर रहे। वो खेल और स्टेडियम समाज के संस्थापक सचिव के रूप में युवा भारती क्रीडांगन की स्थापना में सक्रिय भागीदार रहे।[२]

निधन

उनका २१ जनवरी २०१३ निजी नर्सिंग घर में निधन हो गया।[२]

सन्दर्भ