एबीसीडी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
एबीसीडी
निर्देशक रेमो डीसूजा
निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर
लेखक अमित आर्यन
(संवाद)
मयूर पूरी
(अलग संवाद)
संगीतकार सचिन जिगर
छायाकार विजय कुमार अरोड़ा
संपादक मनन सागर
प्रदर्शन साँचा:nowrap 8 फरवरी 2013
समय सीमा 143 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत २० करोड़ (US$२.६२ मिलियन)
कुल कारोबार १५५ करोड़ (US$२०.३४ मिलियन)

साँचा:italic title

एबीसीडी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। यह 8 फरवरी 2013 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई।[१]

कहानी

यह कहानी एक नृत्य प्रतियोगिता पर आधारित है। जहाँगीर खान (के के मेनन), (जो डांस दिल से को किसी भी तरीके से जीतना चाहता है) के साथ अनबन होने के बाद विष्णु (प्रभु देवा), अपनी नौकरी छोड़ मुंबई से चेन्नई चले जाते हैं। वहाँ उसके दोस्त गोपी (गणेश आचार्य) उसे वापस मुंबई जाने की बात समझता है। इसके बाद विष्णु अपना स्वयं का एक नृत्य समूह बनाने का सोचता है, जो डांस दिल से नामक प्रतियोगिता जीत सके। उसे इसके लिए दो लोग मिलते हैं। पहला डी (धर्मेश यलंदे) और दूसरा रॉकी (सलमान यूसुफ खान) मिलते हैं। लेकिन केवल रॉकी ही उससे सीखने आता है और डी वहाँ से चले जाता है। इसके कुछ ही समय में चंदु (पुनीत पाठक) उसके समूह से जुड़ता है।

जब अंतिम पारी होती है तो जहाँगीर अपने समूह के लोगों को दूसरे समूह के द्वारा किए गए नृत्य को पहले ही करने बोलता है। जिससे दूसरे के पास कोई भी चारा न रहे और वह इस प्रतियोगिता से हट जाएँ। जब जहाँगीर के दल के नृत्यक उनके द्वारा बनाए गए नृत्य को करते हैं तो कुछ समय के लिए वह कुछ भी नहीं सोच पाते और बाद में गणेश चतुर्थी के समय के नृत्य को करते हैं और जीत जाते हैं।

कलाकार

  • प्रभु देवा - विष्णु
  • के के मेनन - जहाँगीर खान
  • गणेश आचार्य - गोपी
  • सलमान युसुफ खान - रॉकी
  • धर्मेश येलांदे - डी
  • लॉरेन गॉटलिब - रिया

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ