एकिडना
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
साँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
एकिडना Echidna | |
---|---|
पश्चिमी दीर्घचोंच एकिडना | |
Scientific classification | |
जातियाँ | |
|
एकिडना (Echidna) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी में रहने वाले मोनोट्रीम गण के प्राणी हैं। इनकी चार ज्ञात जातियाँ हैं, और इनके अलावा केवल एक प्लैटीपुस की जाति ही मोनोट्रीम गण की पाँच अस्तित्ववान जातियाँ हैं। पूरे स्तनधारी वर्ग में केवल यह पाँच ही हैं जो अण्डे देते हैं। चारों एकिडना जातियाँ टैकीग्लोसिडाए (Tachyglossidae) नामक कुल में सम्मिलित हैं।[१]
क्रमविकास (इवोल्यूशन) की दृष्टि से एकिडना की उत्पत्ति लगभग २ से ५ करोड़ वर्ष पूर्व एक प्लैटीपुस-जैसी पूर्वज जाति से हुई। वह जाति तो जलीय थी लेकिन एकिडना जातियों में भूमि पर जीवन बसर करने के लिए अनुकूलन विकसित हो गया।[२]