उपकरण ट्रांसफॉर्मर
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
चित्र:SF6 current transformer TGFM-110 Russia.jpg
११० किलोवोल्ट आइसोलेशन वाला SF6 भरा हुआ धारा ट्रान्सफॉर्मर
उपकरण ट्रांसफॉर्मर (इन्स्ट्रुमेन्ट ट्रान्सफॉर्मर), विद्युत शक्ति प्रणाली में लगायी जाने वाली वे युक्तियाँ हैं जो वोल्टता/धारा का मापन करने के लिए एक पृथक्कृत (आइसोलेटेड) आउटपुट प्रदान करते हैं। ये मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-
- (१) वोल्टता ट्रांसफॉर्मर (वोल्टेज/पोटेन्शियल ट्रान्सफॉर्मर)
- (क) विद्युतचुम्बकीय वोल्टता ट्रान्सफॉर्मर
- (ख) संधारित्र वोल्टता ट्रान्सफॉर्मर (CVT), तथा
- (ग) प्रकाशीय वोल्टता ट्रान्सफॉर्मर (ऑप्टिकल वोल्टेज ट्रान्सफॉर्मर)
- (२) धारा ट्रांसफॉर्मर (करेन्ट ट्रान्सफॉर्मर)
इन ट्रान्सफॉर्मरों की प्राथमिक वाइन्डिंग उच्च वोल्टता से या उच्च धारा से जुड़ी होती है जबकि इनके द्वितीयक वाइण्डिंग में वोल्टता/धारा दर्शाने वाला मीटर या रिले लगी होती है।