उद्धव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

उद्धव हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों के एक प्रमुख पात्र हैं, जो कृष्ण के मित्र और परामर्शदाता हैं। भागवत पुराण में उद्धव की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। जिस प्रकार भगवद गीता में कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया है उसी तरह कृष्ण ने, योग और भक्ति की ज्ञान उद्धव के माध्यम से ही दिया है। इन उपदेशों को प्रायः उद्धव गीता कहा जाता है। [१] कुछ ग्रंथों के अनुसार उद्धव कृष्ण के चचेरे भाई भी थे क्योंकि वे देवभाग के पुत्र थे, जो कृष्ण के पिता वसुदेव के भाई थे। महाभारत में उल्लेख है कि उद्धव वृष्णियों के सलाहकार थे, जिन्हें वे सभी मानते और सम्मान करते थे। [२] भागवत पुराण में यह भी उल्लेख है कि उद्धव बृहस्पति के शिष्य थे। [३]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. Mahbharata Sabha Parva by PC Roy Dyuta Parva page 111, Dhritarashtra's speech
  3. Bhagavata Purana Skandha XI Chapter 23 Verses 2, Bhiksu Gita, Motilal Bansaridass Publishers Book 5 pages 2061 Link: https://archive.org/details/BhagavataPuranaMotilalEnglish