उत्तर ओसेतिया-आलानिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
उत्तर ओसेतिया-आलानिया का नक़्शा और झंडा

उत्तर ओसेतिया-आलानिया कॉकस क्षेत्र में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो गणतंत्र का दर्जा मिला रखता है। इसका दक्षिणी भाग काफ़ी पहाड़ी है और कॉकस पर्वत शृंखला के इलाक़े में पड़ता है जबकि इसका उत्तरी हिस्सा स्ताव्रोपोल के मैदान क्षेत्र में आता है। इसका कुल क्षेत्रफल 8,000 वर्ग किमी है (यानि भारत के सिक्किम राज्य से ज़रा बड़ा) और यहाँ सन् 2002 में हुई जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 7,12,900 थी। इसमें से लगभग 62% ओसेतियाई लोग थे और 23% रूसी थे। अल्प संख्याओं में इंगुश, अर्मेनियाई और यूक्रेनी लोग भी यहाँ रहते हैं। ओसेतियाई लोग ओसेती भाषा बोलते हैं और अधिकतर इसाई मत के अनुयायी हैं। उत्तर ओसेतिया-आलानिया की राजधानी व्लादिकावकाज़ नाम का शहर है।

गणतंत्र का नाम

मध्यकाल में ओसेतियों के पूर्वजों को आलान बोला जाता था और उन्होने अपने राज का नाम आलानिया रखा था। इस ऐतिहासिक राज्य को ध्यान में रखते हुए ही इस गणतंत्र का नाम "उत्तर ओसेतिया-आलानिया" रखा गया।

उत्तर ओसेतिया-आलानिया के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें