ईशा शरवानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
ईशा शरवानी
चित्र:Isha sharwani at the premiere of 'David'.jpg
ईशा शरवानी 2013 में
जन्म साँचा:birth date and age
गुजरात, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय भारतीय समकालीन डांसर, अभिनेत्री
कार्यकाल 2005-वर्तमान
वेबसाइट
साँचा:url

ईशा शरवानी (जन्म: 29 सितंबर 1985) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री और भारतीय समकालीन डांसर हैं।

नृत्य करियर

ईशा का जन्म गुजरात, भारत में 29 सितम्बर 1984 को हुआ था, वह अहमदाबाद में रहती थी। त्रिवेंद्रम में बसने से पहले.वह दिल्ली, उड़ीसा, वृंदावन और बंगलौर, जैसे विभिन्न स्थानों पर रही।[१] ईशा के माता पिता ने त्रिवेंद्रम, केरल में अकादामी फॉर आर्ट रिसर्च, ट्रेनिंग और इनोवेशन (कला अनुसंधान अकादमी, प्रशिक्षण और अभिनव) नामक एक कला विद्यालय स्थापित किया, जहां वह 13-14 साल के लिए रहे थे।[२] तेरह वर्ष की उम्र में, अपने नृत्य स्कूल में उन्होनें अपनी मां दक्षा सेठ से नृत्य में औपचारिक शिक्षण शुरू किया और कलारिप्पयाट्टू, कथक और छऊ नृत्य सीखा। पिछले सात वर्षों में ईशा ने बाईस देशों में नृत्य प्रदर्शन किया हैं।[३]

फ़िल्म करियर

ईशा ने बॉलीवुड में अभिनय करने को बहुत अधिक प्राथमिकता नहीं दी, जबतक उन्हें सुभाष घई द्वारा देखा न गया जिन्हें अपनी फिल्म किस्ना में प्रदर्शन करने के लिए प्रतिभाशाली नृत्य कौशल वाली अभिनेत्री की जरूरत थी। उन्होनें ईशा को विवेक ओबेरॉय के विपरीत फिल्म में मुख्य भूमिका की पेशकश की।[३] फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन उनके नृत्य प्रदर्शन की सराहना की गई। ईशा ऋतिक रोशन के विपरीत पार्ले हाइड एंड सीक के विज्ञापन में नर्तकी भी थी जिसमें उन्होनें एक बहुत सराहनीय नृत्य युगल प्रदर्शन किया।

ईशा शरवानी की सभी फिल्मों की सूचि इस प्रकार है:

१. किस्ना (2005) कलाकार: विवेक ओबेरॉय, एंटोनिया बर्नथ, ईशा शरवानी, पोली एडम्स

२. दरवाज़ा बंद रख़ो (2006) कलाकार: आफताब शिवदासानी, ईशा शरवानी, चंकी पांडे, मनीषा कोईराला

३. रॉकी (2006) कलाकार: जायद खान, मिनिषा लांबा, ईशा शेरवानी

४. गुड बॉय बैड बॉय (2007) कलाकार: इमरान हाशमी, तुषार कपूर, तनुश्री दत्ता, ईशा शेरवानी

५. यू मी और हम (2008) कलाकार: काजोल, ईशा शरवानी, रितुपर्णा सेनगुप्ता, सुमीत राघवन

६. लक बाय चांस (2009) कलाकार: फरहान अख्तर, ऋषि कपूर, ईशा शरवानी, संजय कपूर

७. डेविड (2013) कलाकार: नील नितिन मुकेश, चियान विक्रम, विनय विरमानी, लारा दत्ता

८. क़रीब क़रीब सिंगल (2017) कलाकार: इरफान खान, पार्वती थिरुवोथु, बृजेन्द्र काला, नेहा धूपिया [४]

ईशा एक भागीदार के रूप में नृत्य रियलिटी शो, झलक दिखला जा सीजन 5 में शामिल हुई थी जो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया। शो में उनके नृत्य प्रदर्शन की बहुत सराहना की गई।[५]

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2007 गुड बॉय बैड बॉय रश्मि डी अवस्थी
2005 किस्ना लक्ष्मी

नामांकन और पुरस्कार

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. https://hotcelebrities.in/isha-sharvani/ स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। Isha Sharvani Biography
  5. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ