आनंद आश्रम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
आनंद आश्रम
चित्र:आनंद आश्रम (1977 फ़िल्म).jpg
आनंद आश्रम का पोस्टर
निर्देशक शक्ति सामंत
निर्माता शक्ति सामंत
अभिनेता अशोक कुमार,
उत्तम कुमार,
शर्मिला टैगोर
संगीतकार श्यामल मित्रा
प्रदर्शन साँचा:nowrap 14 अक्टूबर, 1977
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

आनंद आश्रम 1977 में बनी फिल्म है, जो हिन्दी और बंगाली दोनों में बनी। यह शक्ति सामंत द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म की कहानी निर्देशक और उपन्यासकार, सैलाजानंद मुखोपाध्याय की एक कहानी पर आधारित है। इसमें अशोक कुमार, उत्तम कुमार और शर्मिला टैगोर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। शक्ति सामंत ने अमानुष (1975) के रूप में इससे पहले इन्हीं कलाकारों को लेकर एक और द्विभाषी संस्करण बनाया था। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।[१]

संक्षेप

डॉ. दीपक (उत्तम कुमार) अपने अमीर पिता, ठाकुर के साथ भारत के एक छोटे से शहर में रहता है। जबकि ठाकुर, दीपक की उनके ही समान किसी अमीर परिवार की महिला से शादी देखना चाहते हैं, उसको आशा (शर्मिला टैगोर) नाम की एक गरीब महिला से प्यार हो जाता है। वह उससे शादी करना चाहता है। ठाकुर नाराज हो जाते हैं और दीपक से उनका घर छोड़ने के लिए कहते हैं कि वह कभी वापस नहीं आये। कुछ महीने बाद, ठाकुर का कर्मचारी, गिरधारी (असित सेन) उन्हें बताता है कि उसे नदी के किनारे एक बच्चा मिला है और वह उसे अपनाना चाहता है। प्रारंभ में, ठाकुर बच्चे से कोई मतलब नहीं रखना चाहता है। लेकिन जब वह पहली बार उसे देखता है, तो वह गिरधारी को उसे अपनाने देता है।

वर्षों बाद, युवा हो चुका वो बालक प्रकाश (राकेश रोशन), गिरधारी और ठाकुर की देखरेख में बड़ा हुआ है और डॉक्टर बनने विदेश चला जाता है। जब वह लौटता है, तो वह एक रासायनिक कंपनी के साथ काम करने का फैसला करता है। उसका किरन (मौसमी चटर्जी) नामक खूबसूरत महिला, उसके पिता और डॉक्टर नामक से मिलना होता है। प्रकाश इस डॉक्टर से हैरान रह जाता है, जो उसे बहुत अच्छी तरह से जानता है। वह चाहता है कि वह केमिकल कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दे, और जहाँ वे रहते हैं, उस छोटे शहर में डॉक्टरी शुरू करें। प्रकाश को यह नहीं पता कि यह डॉक्टर कोई और नहीं बल्कि उसके पिता दीपक हैं। दोनों को ये भी नहीं पता कि ठाकुर क्या कदम उठाएगा जब उसे पता चलेगा कि प्रकाश कोई और नहीं बल्कि उसका पोता है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत इन्दीवर द्वारा लिखित; सारा संगीत श्यामल मित्रा द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."तुम इतनी सुन्दर हो"के॰ जे॰ येशुदास, प्रीति सागर3:55
2."राही नये नये रास्ता नया नया"किशोर कुमार3:40
3."तेरे लिये मैंने सबको छोड़ा"किशोर कुमार4:00
4."सफल वही जीवन है"श्यामल मित्रा3:38
5."जब चाहे चली आऊँगी"लता मंगेशकर3:48
6."सारा प्यार तुम्हारा"आशा भोंसले, किशोर कुमार3:52

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ