अरम्बोल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
साँचा:if empty
Arambol
हरमल
{{{type}}}
अरम्बोल बीच
अरम्बोल बीच
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
प्रान्तगोवा
ज़िलाउत्तर गोवा ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल५,३२२
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषा
 • प्रचलितकोंकणी, मराठी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)

साँचा:template other

अरम्बोल (Arambol) या हरमल (Harmal) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यहाँ का अरम्बोल बीच बालूतट बहुत प्रसिद्ध है और एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण है।[१][२]

विवरण

अरम्बोल पारम्परिक रूप से मछुआरों का एक गाँव है जो डाबोलिम हवाईअड्डे से एक घण्टे की वाहनीय दूरी पर है। यह उत्तरी गोवा के परनेम प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से इसकी दूरी लगभग 55 किलोमीटर है।[३] इस तट पर बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आना-जाना है, विशेषकर नवम्बर से मार्च के महीनों के दौरान। अरम्बोल तट पर एक विशिष्ट बोहिमियाई अनुभूति प्राप्त होती है जो अन्य क्षेत्रों, जैसे कालनगूट, में नहीं मिलती और इस कारण से यह अपरिहार्य रूप से बहुत से वैकल्पिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। अरम्बोल के समुद्र-तट को गोवा के सबसे सुन्दर समुद्र-तटों में से एक माना जाता है, जिनमें अन्य प्रसिद्ध स्थल है वागाटोर, अंजुना और पालोलम। इसके उत्तर में केरी तट और दक्षिण में मन्दरेम तट हैं।[४]

ठहरने की सुविधाएँ

स्थानीय लोगों के विरोध और दबाव के कारण अभी यहाँ कोई प्रमुख होटल नहीं हैं। इस क्षेत्र में रुकने की सुविधाएँ अतिथि गृहों, घरों या अस्थाई समुद्र-तटीय झोपड़ियाँ हैं जो पर्यटन सीज़न के दौरान खड़ी की जाती हैं और सीज़न के अन्त में हटा ली जाती हैं। यहाँ के स्थानीय निवासियों ने यहाँ के तट और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल संचालन के लिए मानदण्ड लागू किए हैं ताकि कचरा और गन्दगी ना फैले।

स्थानीय संस्कृति

यहाँ के स्थानीय निवासियों में बहुसंख्यक लोग हिन्दू हैं और फिर ईसाईयों और मुसलमानों की संख्या है। चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ माउण्ट कार्मल यहाँ के कैथलिक लोगों का धार्मिक स्थल है। मरियम को स्थानीय कोंकणी भाषा में साइबिन माई के नाम से भी पुकारा जाता है। गोवा में अन्य स्थानों के समान ही यहाँ के प्रचलित खेल फ़ुटबॉल और क्रिकेट हैं।

चित्र दीर्घा

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. "The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616
  2. "Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
  3. Arambol Beach स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (अंग्रेज़ी)
  4. Introducing Arambol (Harmal) स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (अंग्रेज़ी)