अमावस (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

अमावस 2019 की हिन्दी भाषा में बनी डरावनी भारतीय फ़िल्म है, जिसका निर्देशन भूषण पटेल ने किया है। इस फ़िल्म में सचिन जोशी, नर्गिस फाखरी और मोना सिंह हैं। ये फ़िल्म 8 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

कहानी

ये कहानी करन की है, जिसके भीतर उसके दोस्त, समीर की आत्मा प्रवेश कर लेती है, जिसे माया ने करन के साथ मारपीट करते समय मारा था। करन के शरीर में प्रवेश करने के बाद समीर की आत्मा ने पहले माया को मार दिया, उसके बाद धीरे धीरे वो अन्य लोगों को भी मारने लगता है, जिसमें गोटी, शिबानी, रुही (माया की बहन) शामिल है।

अंत में वो अहाना को भी मारने की कोशिश करता है, लेकिन करन उसे बचा लेता है। वो अहाना को बचाने के लिए अपने आप को समीर के कब्र के ऊपर जला कर खुद को मार देता है। समीर की आत्मा को रहने के लिए किसी शरीर की जरूरत थी। समीर ने अपने आखिरी वक्त में करन के शरीर पर घाव बना दिया था, जिसके बाद मरने पर वो आत्मा के रूप में करन के शरीर पर कब्जा कर लिया था।

अंत में दिखाया जाता है कि करन के शरीर पर जैसा घाव था, वैसा ही घाव अहाना के शरीर पर भी बना हुआ है।

कलाकार


सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ