अनुपम श्याम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
अनुपम श्याम
चित्र:Anupam Shyam Ojha.jpg
अनुपम श्याम ओझा एक निजी कार्यक्रम में
जन्म अनुपम श्याम ओझा
20 September 1957
प्रतापगढ़ , भारत
मृत्यु साँचा:death date and age
लाइफ लाइन हॉस्पिटल, मुम्बई
आवास मुम्बई, भारत
व्यवसाय अभिनेता
कार्यकाल १९९३ -२०२१

अनुपम श्याम (२० सितंबर १९५७ – ८ अगस्त २०२१) एक भारतीय अभिनेता थे जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते हैं।[१]

प्रारंभिक जीवन

प्रतापगढ़ से स्कूली शिक्षा के बाद अवध विश्वविद्यालय से स्नातक करने और फिर लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई करने वाले अनुपम श्याम ने दिल्ली के श्रीराम सेन्टर रंगमंडल में काम किया जिसके बाद वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के रंगमंडल में लंबे समय तक काम किया।[२]

फिल्मी करियर

अनुपम श्याम कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया जिसकी शुरुआत उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘द लिटिल बुद्धा’ से की। उसी दौरान उन्होंने चर्चित निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ साइन की जिसमें उनका किरदार बाबा घनश्याम का था। उन्होंने एक फ्रेंच फिल्म ‘जया गंगा’ भी की। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में उन्होंने एक अहम चरित्र को अंजाम दिया जो भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अंधा बनाया करता है।

अनुपम ने एक और विदेशी फिल्म ‘द वारियर’ भी की जिसके मुख्य किरदार में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान हैं। चर्चित अभिनेता रौशन सेठ के साथ उन्होंने निर्देशक महेश मथाये निर्देशित ब्रिटिश फिल्म ‘थ्रेड’ में काम किया जिसमें उनकी भूमिका एक ऋषि मुनि की है जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

अनुपम श्याम ने ‘शक्ति’, ‘हल्ला बोल’ और ‘रक्तचरित’ जैसी चर्चित फिल्में भी कीं। हल्ला बोल में उनके सह अभिनेताओं में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर शामिल थे।

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ उन्होंने एक फिल्म ‘परजानिया’ की जिसकी कहानी दंगे पर आधारित है। उन्होंने अभिनेता यशपाल के साथ हाल में एक फिल्म ‘दास कैपिटल’ की जो अभी फिल्म समारोहों में दिखायी गई।

उनकी आने वाली फिल्मों में ‘प्रणाम वालेकुम’ और ‘दुबई रिटर्न’ हैं। ‘दुबई रिटर्न’ में उनके सह कलाकार अभिनेता इरफान खान थे।

उनके बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता राज कपूर, दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, बलराज साहनी और इरफान खान और पसंदीदा फिल्म हाल में रिलीज हुई ‘पान सिंह तोमर’ थी।

फिल्मोग्राफी

फिल्म

साँचा:main other
  • सरदारी बेगम (1996)
  • दस्तक (1996)
  • जया गंगा (1996)
  • तमन्ना (1997)
  • हजार चौरासी की मां (1998)
  • दुश्मन (1998)
  • सत्या (1998)
  • दिल से (1998)
  • इस तरह के एक लंबी यात्रा (1998)
  • जख्म (1998)
  • कच्चे धागे (1999)
  • तक्षक (1999)
  • दिल पे मत ले यार! (2000)
  • बवंडर (2000)
  • नायक (2001)
  • कसूर (2001)
  • लगान (2001)
  • लव के लिए कुछ इस भी करेगा (2001)
  • लज्जा (2001)
  • वारियर (2001)
  • ये दिल (2003)
  • बाजार (2003)
  • पाप (2004)
  • हजारों ख्वाइशे तो ऐसी (2005)
  • सब कुछ है कुछ भी नहीं (2005)
  • राइजिंग: मंगल पांडे के गीत (2005)
  • परजानिया (2005)
  • जिज्ञासा (2006)
  • गोलमाल (2006)
  • धोखा (2007)
  • हल्ला बोल (2008)
  • स्लमडॉग मिलियनेयर (2008)
  • राज - द मिस्ट्री जारी है (2009)
  • अच्छा किया अब्बा (2009)
  • वांटेड (2009)
  • रक्त चरित्र 2 (2010)

टेलीविज़न

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ