अदिति महाविद्यालय
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
अदिति महाविद्यालय | |
---|---|
Aditi Mahavidyalaya.jpg | |
Aditi Mahavidyalaya logo | |
Aditi Mahavidyalaya logo | |
आदर्श वाक्य: | सर्वे सत्यम प्रतिष्ठिताम |
स्थापित | १९९४ |
प्रकार: | |
प्रधानाचार्य: | डॉ. ममता शर्मा |
शिक्षक: | 59+ |
अवस्थिति: | दिल्ली, भारत |
परिसर: | शहरी |
जालपृष्ठ: | www.amv94.org |
अदिति महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एक महिला कॉलेज है। यह नई दिल्ली के बवाना क्षेत्र में दिल्ली-औचंदी रोड पर स्थित है।[१] वर्ष १९९४ में स्थापित यह कॉलेज दिल्ली में उच्च शिक्षा का एक प्रमुख संस्थान है।[२]
पाठ्यक्रम
कॉलेज मुख्य रूप से निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में स्नातक की डिग्री प्रदान करता है:[१]
- कला स्नातक (बी.ए.) (ऑनर्स) भूगोल
- कला स्नातक (बी.ए.) (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार
- कला स्नातक (बी.ए.) (ऑनर्स) सामाजिक कार्य
- कला स्नातक (बी.ए.) कार्यक्रम
- बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम.)
- बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम.) (ऑनर्स)
- स्नातक के प्राथमिक शिक्षा (बी.एल.एड.)
गतिविधियाँ और संस्कृति
कॉलेजों में विभिन्न घटनाओं का आयोजन होता है,[३] जिनमें से कुछ नीचे सूचीबद्ध हैं-
- नव्य - यह कॉलेज की वार्षिक पत्रिका है, जो छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है।
- आरोही - यह बी. एल. एड. विभाग द्वारा संचालित समाचार पत्र है।
- अदिति-समाचार - यह हिंदी पत्रकारिता विभाग द्वारा प्रकाशित न्यूजलेटर है।
- उत्सव - उत्सव कॉलेज में हर साल मनाया जाने वाला वार्षिक महोत्सव है, जिसमें छात्र भाग लेते हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं, जैसे नृत्य,गायन प्रतियोगिता और अन्य घटनाक्रम।