अगसत्यमला संरक्षित जैवमंडल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

साँचा:infobox अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल (Agasthyamala Biosphere Reserve) भारत में पश्चिमी घाट पर्वतमला के दक्षिणतम भाग में सन् 2001 में स्थापित एक संरक्षित जैवमंडल है। इस जैवमंडल के 3,500.36 वर्ग किमी क्षेत्रफल का 1828 वर्ग किमी केरल और 1672.36 वर्ग किमी तमिल नाडु राज्य में है। शेनदुरनी वन्य अभयारण्य, पेप्पारा वन्य अभयारण्य, नेय्यार वन्य अभयारण्य और कलक्काड़ मुंडनतुरई टाइगर रिज़र्व इस संरक्षित जैवमंडल में सम्मिलित हैं।[१][२] सन् 2016 में यह संरक्षित जैवमंडलों के विश्व नेटवर्क का भाग बना और यह यूनेस्को की विश्व के संरक्षित जैवमंडलों की सूची में भी शामिल है।[३]

स्थान

अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल का भूक्षेत्र केरल राज्य के पतनमतिट्टा, कोल्लमतिरुवनन्तपुरम ज़िलों और तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारीतिरूनेलवेली ज़िलों पर विस्तारित है। यहाँ पश्चिमी घाट का सबसे दक्षिणी भाग है। जैवमंडल 8° 8' से 9° 10' उत्तरी अक्षांश और 76° 52' से 77° 34' पूर्वी रेखांश के बीच है और इसका मध्यबिन्दु लगभग लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found। के निर्देशांक पर स्थित है। इसमें अगस्त्यमला का पहाड़ मौजूद है।

परिस्थितिकी

तेनमला एडवेंचर ज़ोन

अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल में भारत के कई पारिस्थितिक क्षेत्र सम्मिलित हैं, जिनमें उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन, दक्षिण पश्चिमी घाट नम पर्णपाती वन, दक्षिण पश्चिमी घाट मोंटेन वर्षा वन और शोला शामिल हैं। यहाँ 2,000 से अधिक प्रकार के औषधीय वनस्पति मिलते हैं, जिनमें से लगभग 50 दर्लभ या विलुप्तप्राय हैं। यहाँ के प्राणी जीवन में बाघ, एशियाई हाथी और नीलगिरि तहर शामिल हैं। अगस्त्यमला में काणिक्करन समुदाय भी बसता है, जो भारत की एक प्राचीन जनजाति है। यह क्षेत्र पारिस्थितिक पर्यटकों में लोकप्रिय है।[४]

प्रबन्ध

एक स्थानीय समिति और एक राज्य स्तरीय बायोस्फीयर प्रबंधन समिति ABR क्षेत्र में विभिन्न विभागों की गतिविधियों का समन्वय करती है और भारतीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार ABR का वैज्ञानिक प्रबंधन करती है। [५] [६]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Kerala Forests & Wildlife Dept, Biosphere Reserves.Agasthyamala Biosphere Reserve स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. Tamil Nadu Forest Department (2007) retrieved September 2, 2007 AGASTHIYARMALAI BIOSPHERE RESERVE स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. UNESCO, World Network of Biosphere Reserves, Agasthyamalai. retrieved March 19, 2016 World Network Of Biosphere Reserves स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite news
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. Wildlife Institute of India