अंतर्द्रव्यी जालिका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
जन्तु कोशिका के मुख्य अवयव:
(1) केंद्रिक (Nucleolus)
(2) केंद्रक (Nucleus)
(3) राइबोसोम (Ribosome)
(4) पुटिका (Vesicle)
(5) खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका (Rough endoplasmic reticulum)
(6) गॉल्जी काय (Golgi body)
(7) कोशिकापंजर (Cytoskeleton)
(8) चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (Smooth endoplasmic reticulum)
(9) माइटोकोंड्रिओन (Mitochondrion)
(10) धानिका (Vacuole)
(11) साइटोसोल (Cytosol)
(12) लयनकाय (Lysosome)
(13) तारककाय (Centrosome)
(14) कोशिका भित्ति (Cell membrane)
अंतर्द्रविक जालिका का त्रिविमीय (३डी) चित्र

अंतर्द्रव्यी जालिका (Endoplasmic reticulum) सुकेन्द्रिक कोशिकाओं (Eukaryotic cells) में स्थित एक झिल्लीदार कोशिकांग (organelle) है। इसकी झिल्ली केन्द्रक की झिल्ली से निकलती है। यह लंबी नलिका अथवा गोल या आयताकार थैलों की तरह दिखाई देती है। अंतर्द्रव्यी जालिका की रचना भी प्लाज्मा झिल्ली के समरूप होती है। अन्तर्द्रव्यी जालिका मुख्यतः सुकेन्द्रिक कोशिकाओं का यातायात प्रणाली है। इसके अलावा इसके अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य भी हैं, जैसे प्रोटीन फोल्डिंग।

कोशिका में इसके दो प्रकार होते हैं। अंतर्द्रव्य जालिका दो प्रकार की होती है- (१) खुरदरी अंतर्द्रव्य जालिका (२) चिकनी अंतर्द्रव्य जालिका। खुरदरी अंतर्द्रव्य जालिका पर राइबोसोम जुड़े होतें हैं जहां प्रोटीन संश्लेषण होता है। यह [सूक्ष्मदर्शी] से देखने पर खुरदरी दिखाई पड़ती है क्योंकि इस पर राइबोसोम लगे होते हैं राइबोसोम पर प्रोटीन संश्लेषण होती है। चिकनी अंतर्द्रव्य जालिका राइबोसोम रहित होता है। अन्तर्द्रयी जालिका पर संश्लेषित किए प्रोटीन कोशिका के बाहर भेजने के लिए होते हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:authority control