अंत:दंत्य उपचार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
अंत:दंत्य विशेषज्ञ
US Navy 040324-N-8213G-148 Lt. Cmdr. David Craig, of Brilliant, Ohio, performs a root canal on his patient.jpg
अंत:दंत्य विशेषज्ञ एक रोगी का उपचार करते हुये।
व्यवसाय
साँचा:longitemविशेषज्ञता
साँचा:longitemदन्तचिकित्सा
विवरण
साँचा:longitemदंत चिकित्सक उपाधि
साँचा:longitemअस्पताल, निजी प्रैक्टिस
साँचा:longitemमौखिक और मैक्सिलोफैशियल शल्य चिकित्सा

साँचा:template other

अंत:दंत्य उपचार (अंग्रेजी: Endodontics; यूनानी Endo "अंदर" और odons "दाँत"), दंत मज्जा के अध्ययन और उपचार से संबंधित एक दंत विशेषज्ञता है। अंत:दंत्य विशेषज्ञ दंतोपकार में कई प्रक्रियाओं का प्रयोग करते हैं जिनमें अंत:दंत्य चिकित्सा (आमतौर पर इसे "रूट कैनाल उपचार" के नाम से जाना जाता है), अंत:दंत्य पुनरोपचार, शल्य चिकित्सा, फटे दांतों का इलाज और दंत अपघात का उपचार शामिल है। रूट कैनाल उपचार सबसे आम अंत:दंत्य प्रक्रियाओं में से एक है। यदि दंत मज्जा (जिसमें तंत्रिकायें, धमनियां, शिरायें, लसीका ऊतक और रेशेदार ऊतक समाहित हैं) रूग्ण या घायल हो जाती है, तो उस स्थिति में अंत:दंत्य उपचार दांत को बचाने के लिए आवश्यक होता है। अंत:दंत्य उपकार को कई देशों की राष्ट्रीय दंत संगठनों ने एक विशेषज्ञता के रूप में मान्यता प्रदान की है जिनमें अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन, रॉयल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्स ऑफ कनाडा आदि शामिल हैं।

सन्दर्भ