अंग्गुन सिप्ता सस्मी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
अंग्गुन सिप्ता सस्मी
Anggun 2011.jpg
पृष्ठभूमि की जानकारी
जन्मनामअंग्गुन सिप्ता सस्मी
जन्मसाँचा:br separated entries
मृत्युसाँचा:br separated entries
शैलियांपॉप, रॉक
गायक, गीतकार, रिकार्ड निर्माता
वाद्ययंत्रमौखिक, पियानो
सक्रिय वर्ष1986–अब तक
जालस्थलanggun.com

साँचा:template otherसाँचा:ns0

अंग्गुन सिप्ता सस्मी (साँचा:lang-en) (जन्म: अप्रैल 29, 1974) इंडोनेशिया में जन्मी एक गायिका व गीतकार हैं, जो अब फ्रांस की देशीयकृत नागरिक हैं। वह एक इंडोनेशियाई लेखक दार्तो सिंगो और गृहिणी डिएन हर्दिना की दूसरी संतान हैं। वह सात साल की उम्र से गायन का प्रशिक्षण लेने व मंच पर गाने लगीं, और दो ​​साल बाद उन्होंने बच्चों के लिए अपना पहला एलबम रिकॉर्ड किया। सन् 1986 में प्रसिद्ध इंडोनेशियाई संगीतकार इयन अन्टोनो के मार्गदर्शन में अंग्गुन ने अपना पहला स्टूडियो एलबम रिकॉर्ड किया, जिसका शीर्षक दुनिया अकु पुनया (अर्थात् दुनिया मेरी है) था। सन् 1989 में अपने नए गीत मिम्पि (अर्थात् सपने) के विमोचन के बाद उनकी लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ने लगी। तीन और स्टूडियो एलबम व विभिन्न एकाकी गीतों के विमोचन के बाद उनकी गिनती 1990 के दशक के विशिष्ट इंडोनेशियाई रॉक कलाकारों में होने लगी। 1991 में विमोचित अपने एलबम अनक पुतिह अबु अबु (शाब्दिक अर्थ उच्चतर विद्यालय के बच्चे) के लिए उन्हें सर्वाधिक लोकप्रिय इंडोनेशियाई कलाकार 1990-1991 का पुरस्कार मिला।