चक्कर (शिरोभ्रमण)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>CptViraj द्वारा परिवर्तित १६:१५, २३ सितंबर २०२० का अवतरण (NARENDRA ABHISHEK (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चक्कर (शिरोभ्रमण)
ICD-10 R42.
ICD-9 780.4
DiseasesDB 17771
eMedicine neuro/693 
MeSH D004244

चक्कर आना मतलब स्थानिक बोध और स्थिरता में हानि या कमी आना हैं[१] यह शब्द अस्पष्ट माना जाता है। विभिन्न स्थितियों को एक ही नाम से पुकारे जाने के कारण,[२] यह घुमरी, मस्तिष्क में रक्ताल्पता, असंतुलन को या फिर कोई अविशिष्ट अनुभूति जैसे की चक्कर को दर्शाता है।[३][४]

यह अवस्था लंबे समय तक गोल घूमने (स्पिनिंग) से भी महसूस की जा सकती है।

  • घुमरी (वर्टिगो) एक विशिष्ट चिकित्सीय अवस्था है जिसमे या तो सिर घूमता हुआ प्रतीत होता है या चारो ओर की वस्तुएँ घूमती प्रतीत होती हैं। कई लोगों को सिर चकराना बहुत परेशान करता है और अक्सर मतली और उल्टी की परेशानी इसके साथ होती हैं . यह चक्कर आने वाली घटनाओं के मामलों का 25% का प्रतिनिधित्व करता है।[५]
  • असंतुलन (डिसइक्वीलिब्रियम), असंतुलन की अनुभूति होती है और अक्सर किसी विशिष्ट दिशा में गिर जाने के लक्षण से विशेषित होती है इस हालत में अक्सर मतली या उल्टी के लक्षण नहीं रहते हैं
  • मस्तिष्क की रक्ताल्पता (प्रीसिंकोप या लाइटहेडेडनेस) मांसपेशी की कमजोरी और मूर्छा की अनुभूति से जानी जाती है, यह सिंकोप जो की बेहोशी की अवस्था है उससे अलग होती हैं।
  • गैर विशिष्ट चक्कर अक्सर मनोरोग से उत्पत्ति लेती हैं। यह बाकी कारणो के नहीं होने पर माना जाता है और कभी कभी तेज लंबी गहरी और निरंतर श्वांश (हाइपर्वेंटीलेसन) से भी शुरू हो सकती हैं।[६]

आपातकालीन सहायता केंद्र में आने वाले 0.7% लोगों को चक्कर, मस्तिष्क आघात (स्ट्रोक), के कारण होता हैं।[५]

संबंधित चिकित्सा स्थिति

यह एक आंशिक सूची है, क्योंकि चक्कर कई स्थितियों का एक आम लक्षण है। हालांकि, सबसे आम उपश्रेणियाँ इस प्रकार है: 40%गौण प्रघाणीय शिथिलता, 10% केंद्रीय तंत्रिका तंत्र घाव, 15% मनोरोग विकार, 25% प्रीसिंकोप / असंतुलन और 10% गैर विशिष्ट चक्कर आना.[७] चिकित्सीय स्थितिया जिनमें चक्कर आना एक लक्षण माना जाता है, वह हैं :[७][८][९][१०]

  • गर्भावस्था
  • निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर)
  • निम्न रक्त ऑक्सीजन मात्रा (हाईपोज़ेमिया)
  • लौह अल्पता (एनीमिया)
  • रक्त में अल्प शर्करा (हाइपोग्लिसिमिया)
  • हार्मोनल परिवर्तन (जैसे, थाइरोइड रोग, मासिक धर्म, गर्भावस्था)
  • आकस्मिक उत्तेजना जन्य विकार
  • अतिवातायनता (हाइपरवेंटीलेशन)
  • उद्वेग (एंग्जाइटी)
  • हताशा (डिप्रेसन)
  • उम्र जनित, कम दृश्य, संतुलन और स्थिरीकरण क्षमताओं की अवस्था
  • सौम्य कंपकंपी स्थितिजन्य सिर का चक्कर (बेनाइन पाइराओक्सिस्मल पोजिसनाल वरताईगो)
  • मीनियर रोग
  • वेस्तिबुलर सूजन या संक्रमण (वेस्टिबुलाइटिस)
  • लेब्रिन्थ की सूजन या संक्रमण (लेबृंथाइटिस)
  • मध्य कर्णशोथ (ओटाइटिस मीडिया)
  • ध्वनिक तंत्रिकार्बुद (एकोस्टिक नेउरोमा)
  • जीर्ण घुमावदार विकार
  • रामसे हंट सिंड्रोम
  • अधकपारी (माइग्रेन)
  • बहुसृत काठिन्य (मल्टीपल स्क्लेरोसिस)

क्रियाविधि

कई स्थितियों के कारण चक्कर आता हैं, क्योंकि शरीर का संतुलन क़ायम रखने के लिए, कई भागों की ज़रूरत होती हैं, जैसे की :भीतरी कान, कंकाल, मांसपेशियों, आँख और तंत्रिका तंत्र.[९]

चक्कर आने के आम शारीरिक कारणों में शामिल हैं:

  • मस्तिष्क को अपर्याप्त रक्त संचालन की वजह से :
**रक्तचाप में अचानक गिरावट[९]
**दिल की समस्याओं या धमनी रुकावट[९]
  • दृष्टि या दृश्य की हानि या अवरोध[९]
  • भीतरी कान के विकार[९]
  • मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में विकृति, (एंटिकनवलसेंट और सेडेटिव) जैसे दवाओं से[९]

जानपदिकरोग विज्ञान या महामारी विज्ञान (एपिडिमिओलोजी)

पिछले साल पूरी जनसँख्या में से लगभग 20–30% लोगो ने कुछ विशेष समय पर चक्कर आने का अनुभब किया।[५]

इन्हें भी देखें

  • घुमंतू रोग (मोसन रोग)
  • संतुलन विकार
  • स्थितिजन्य नाड़ी की गति बढ्ना (ओर्थोस्ताटिक टैकीकार्डिया सिंड्रोम)
  • ईक्वलिब्रीयोसेप्सन
  • गोल घूम जाना (स्पिन), नशा करने के वजह से दिग्भ्रमित और चक्कर आना

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी अनुबंधन

साँचा:Cognition, perception, emotional state and behaviour symptoms and signs

  1. dizziness at Dorland's Medical Dictionary
  2. MeSH Dizziness
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite journal
  6. [१] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (निजी पृष्ठ)
  7. साँचा:cite journal
  8. साँचा:cite journal
  9. [21] ^ चक्कर आना और सिर का चक्कर आना मर्क मैनुअल स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. साँचा:cite journal