प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/घटनाएँ/जून २०१०
imported>Siddhartha Ghai द्वारा परिवर्तित ०१:२८, १२ दिसम्बर २०११ का अवतरण (removing links to deleted images)
- २३ जून, दाम्बुला, श्रीलंका, भारत ने एशिया कप के फाइनल में ८१ रन से श्रीलंका को हराकर १५ वर्ष बाद कप फिर जीता। इससे पूर्व १९८४, १९८८, १९९० और १९९५ में भी भारत कप जीत चुका है।
- २३ जून, भारत की खाद्य मुद्रास्फीति दर बढ़कर १२ जून को समाप्त होने वाले सप्ताह में १६.९० पहुंची।
- २३ जून, दाम्बुला, श्रीलंका, भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका के साथ।
- २३ जून, नई दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल-३ बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ३ जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे। १४ जुलाई से यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आरंभ होंगी।
- २३ जून, बार्सिलोना, स्पेन के तटीय शहर व राजधानी में हुई रेल दुर्घटना में लगभग १५ यात्रियों की मृत्यु हो गई।
- २३ जून, बोगोटा, कोलंबिया में पिछले सप्ताह कोयले की खदान में हुए विस्फोट में लगभग ६० लोग मारे गये हैं।
- २२ जून, अक्रा, अफ्रीकी देश घाना की राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में लगभग ३० लोग मारे गए है।
- २२ जून, रियो डि जेनेरो , ब्राजील के पूर्वोत्तर हिस्सों में पिछले दिनों आए तूफानों में ४० से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।
- ११ जून, दक्षिण अफ़्रीका में फीफा विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता एक माह के लिये आरंभ हुई है। इसमें ३२ टीमें भाग ले रही हैं।