साँचा:आज का आलेख २९ जून २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>आशीष भटनागर द्वारा परिवर्तित ०४:५९, ११ जून २०१० का अवतरण (नया पृष्ठ: {{subst:आज का आलेख ६ सितंबर २००९}})
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन का लोगो
खाद्य एवं कृषि संगठन, संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन का कार्य तथा संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़.ए.ओ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। इसकी स्थापना १६ अक्तूबर, १९४५ को हुई थी और इसका मुख्यालय रोम में स्थित है। वर्तमान में १९१ राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं। एफ.ए.ओ के प्रथम महानिदेशक ब्रिटेन के जॉन ओर थे। इसके वर्तमान महानिदेशक सेनेगल के जैक्स डियोफ हैं। इस संगठन के आठ विभाग हैं, प्रशासन एवं वित्त, आर्थिक और सामाजिक, फिशरीज, वानिकी, सामान्य विषय और सूचना, सतत विकास, कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी सहयोग हैं। एफएओ का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है। विस्तार में...