किम कार्दशियन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित २१:२९, २२ सितंबर २०२१ का अवतरण (Rescuing 0 sources and tagging 1 as dead.) #IABot (v2.0.8.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
किम कार्दशियन
Kim Kardashian 2018 5.png
कार्दशियन अस्ट्रेलियामा सन् २०११
जन्म किम्बर्ली नोएल कार्दशियन
साँचा:birth date and age
लास एंजेल्स, क्यालिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
शिक्षा मेरीमाउन्ट उच्च बिद्यालय
व्यवसाय साँचा:flat list
कार्यकाल २००७-हाल सम्म
कुल मूल्य $४५ मिलियन (मे २०१४ अनुमानित)[१]
जीवनसाथी साँचा:marriage
साँचा:marriage
साँचा:marriage
बच्चे 1
माता-पिता साँचा:plain list
संबंधी साँचा:plain list
वेबसाइट
kimkardashian.celebuzz.com

किम्बर्ली नोएल "किम" कार्दशियन (जन्म 21 अक्टूबर 1980) एक अमेरिकी "नामी घराने की महिला", प्रभावयुक्त व्यक्ति, मॉडल, अभिनेत्री, व्यवसायी,[२] और जानीमानी टेलिविज़न शख्सियत हैं वह अपने सामाजिक जीवन एवं E! पर आनेवाले रीयालिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियनस के लिए ज्यादा मशहूर हैं।

प्रारंभिक जीवन

कार्दशियन एक अर्मेनियाई (पिता), स्कोटिश और डच (माता) की वंशज,[३] अटोर्नी रॉबर्ट कार्दशियन और क्रिस जेनर (née ह्यूटन) की बेटी हैं। रॉबर्ट कार्दशियन, जो कि ओ.जे.सिम्पसन के हत्या के केस में वकील के तौर पर प्रसिध्द हुए थे, उनका निधन सितम्बर 30, 2003 को हुआ। [6] 1989 में उनके पिता रॉबर्ट से तलाक होने के बाद, उनकी माता, क्रिस ने, 1991 में पूर्व ओलिम्पिक खिलाड़ी ब्रुश जेनर से दूसरी शादी की। [४]

कार्दशियन की दो बहनें, कर्टनी और क्ह्लोए, और एक भाई, रॉबर्ट है। बर्टन जेनर, ब्रेंडन जेनर और रीयालिटी शो स्टार ब्रोड़ी जेनर उनके तीन सौतेले भाई है और एक सौतेली बहन केसी जेनर हैं, इनके आलावा उनकी दो हाफ-सिस्टर्स भी हैं जिनके नाम केंडल और कायली जेनर हैं [10] ओ.जे.सिम्पसन कार्दशियन के गॉडफादर रहे हैं। [५]

अपने उच्च विद्यालय के अभ्यास के दौरान, कार्दशियन ने अपने पिता की संगीत विपणन कंपनी, मूवी ट्यून्स में भी काम किया हैं। [२]

कॅरियर

सातवीं वार्षिक हॉलीवुड लाइफ पत्रिका पुरस्कार में किम कार्दशियन

अभिनय का पहला मौका उन्हें बियोंड द ब्रेक नामक टेलिविज़न श्रृंखला में मिला। उसके बाद 2008 में वह कारमेन इलेक्ट्रा और वैनेसा मिनिलो के साथ स्पूफ फिल्म डिजास्टर मूवी में लिसा के किरदार में नजर आयीं। कार्दशियन हाउ आई मेट योर मदर के "बेनेफिट्स" नामक एक प्रकरण में भी दिखाई दी।

कार्दशियन ने अपने टीवी कॅरिअर के साथ साथ मॉडलिंग में भी कई छोटे-मोटे काम कियें है। कार्दशियन ने प्लेबाय पत्रिका के दिसम्बर 2007 अंक में छपने वाली तस्वीरों के लिए नग्न मुद्राएँ दी थी। [६] फरवरी 2008 में बौंगो जीन्स ने कार्दशियन को अपना नया ब्रांड मॉडल घोषित किया। [७] कार्दशियन ट्रेविस बार्कर की प्रसिद्ध वस्त्र श्रेणी स्टार्स एण्ड स्ट्रेप्स की भी मॉडल है। [८] कार्दशियन अपनी दो बहनों, माता, भाई, अपनी माता की दूसरी शादी से हुई दो बहनों और सौतेले पिता के साथ रीयालिटी शो [[कीपिंग अप विद द कार्दशियनस|कीपिंग अप विद द कार्दशियनस]] श्रृंखला के सितारों में से एक है।

2 मई 2008 को, कार्दशियन ने अपने ट्रेनर कैथी कहलर की मदद से वर्कआउट विद किम कार्दशियन नाम से कसरत डीवीडी प्रकाशित की और एक अच्छी खासी कसरत कार्ड का सेट भी प्रकाशित किया। जुलाई 2008 में, कार्दशियन ने अपने व्यक्तिगत ब्लॉग पर घोषणा की कि वह अपनी खुद की इत्र श्रेणी पर काम कर रहीं है जिसको 2009 में जारी किया जाएगा|[९] 2009 मार्च में कार्दशियन ने जूते की खरीदारी सेवा का शुभारंभ किया। [१०] कार्दशियन अमेरिका'ज़ नेक्स्ट टॉप मॉडल के 13 वे चक्र के दौरान एक अतिथि न्यायाधीश के रूप में उपस्थित रहने वाली हैं। [११] कार्दशियन अपनी दो बहनों कर्टनी और क्ह्लोए के साथ D-A-S-H नामक कपड़ो की एक बुटिक की मालिक है।

सितारों के साथ नृत्य

कार्दशियन डांसिंग विद द स्टार्स के सातवें सत्र में 13 प्रतिभागियों में से एक थी। [१२] उन्होंने वर्तमान DWTS चैंपियन मार्क बलास के साथ भागीदारी की थी। कार्दशियन तीसरी प्रतियोगी थी जो वोट ऑफ में 30 सितंबर 2008 को निकाली गयी, कुल मिलकर वह 11 वे स्थान पर रहीं।

अद्भुत विश्व के 2009 प्रीमियर पर कार्दशियन
सप्ताह # नृत्य / गीत 'न्यायाधीश स्कोर परिणाम
Inaba Goodman Tonioli
1 फ़ाक्सत्रोट / "पिंक पैंथर थीम" 6 7 6 अंत में बचनेवालों में
1 / मेम्बो "बेबी गोट बेक" 6 6 6 सुरक्षित
2 रूंबा / "यु गिव मी समथिंग" 6 6 5 समाप्त

निजी जीवन

सन् 2000 में, कार्दशियन ने संगीत निर्माता डेमन थॉमस से शादी की; उनका रिश्ता 2004 में तलाक में समाप्त हुआ। 2007 में, ESPY एवार्ड्स में NFL स्टार रेजी बुश से मिलने के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। जुलाई 2009 के अंत में दोनों अलग हो गए। [१३][१४]

हालांकि, 29 सितम्बर 2009, में E! को मिले एक स्रोत के मुताबिक किम और रेजी अब वापस एक साथ हैं। स्रोत के मुताबिक, "[क्ह्लोए की] शादी ने उसे उसकी याद दिला दी, तो वह उसे मिलने चली गयी"| अपनी बहन की शादी के तुरंत बाद, कार्दशियन रविवार देर रात को न्यू ओरलेंस जाने वाले विमान पर - अपने बैंगनी रंग के 'मिस्टर और मिसेज ओदोम" स्वेअट सूट पहने हुए ही चढ़ गयीं। [१५]

सेक्स टेप कांड

सन् 2007 में, अपने प्रेमी, R&B गायक Ray J, के साथ बनाया हुआ घरेलू अश्लील वीडियो प्रकट हो गया। [१६] इस मामले में कार्दशियनने विविड़ इंटरटेंइनमेंट के खिलाफ टेप के मालिकाना हक के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की। बाद में कार्दशियनने अपना केस ख़ारिज कर विविड़ इंटरटेंइनमेंट के साथ 5 मिलियन अमरीकी डॉलर में सुलह करली|[१७]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite news
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite news
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. साँचा:cite web
  10. [19] ^ किक इट विद किम'ज़ न्यू शू शोपिंग सर्विस स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। पीपल, 20 मार्च 2009 [१] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. साँचा:cite news
  12. साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  13. साँचा:cite news
  14. साँचा:cite news
  15. साँचा:cite news
  16. साँचा:cite web
  17. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons