साँचा:आज का आलेख ६ मार्च २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Materialscientist द्वारा परिवर्तित ०५:०४, २४ अक्टूबर २०१५ का अवतरण (png->jpg for better rendering (GlobalReplace v0.6.0))
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल
फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल (१२ मई १८२०-१३ अगस्त १९१०) को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल "द लेडी विद द लैंप" (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म एक समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में हुआ था, लेकिन उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना। नर्सिग के अतिरिक्त लेखन और अनुप्रयुक्त सांख्यिकी पर उनका पूरा ध्यान रहा। फ्लोरेंस का सबसे महत्वपूर्ण योगदान क्रीमिया के युद्ध में रहा। अक्टूबर १८५४ में उन्होंने ३८ स्त्रियों का एक दल घायलों की सेवा के लिए तुर्की भेजा। इस समय किए गए उनके सेवा कार्यो के लिए ही उन्होंने लेडी विद द लैंप की उपाधि से सम्मानित किया गया। विस्तार में...