पंचाचूली पर्वत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०३:१७, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 3 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
पंचाचूली
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
चौकोड़ी से देखने पर पंचाचूली
उच्चतम बिंदु
शिखरलुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
ऊँचाईसाँचा:convert[१]
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
उदग्रतासाँचा:convert[१]
एकाकी अवस्थितिलुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
to लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
सूचीयनअल्ट्रा
निर्देशांकसाँचा:if emptyसाँचा:if empty
भूगोल
स्थानपिथौरागढ़, उत्तराखंड, भारत
देशसाँचा:enum
राज्यसाँचा:enum
राज्य/प्रांतसाँचा:enum
जिलासाँचा:enum
बस्तीसाँचा:enum
मातृ श्रेणीकुमाऊँ हिमालय
सीमा निर्माणसाँचा:enum
उपविभागसाँचा:enum
टोपोग्राफिक नक्शासाँचा:if empty
चट्टान पुरातनतासाँचा:if empty
चट्टान प्रकारसाँचा:enum
साँचा:if empty
आरोहण
प्रथम आरोहण1973 भारतीय-तिब्बती सीमा पुलिस बल के द्वारा, अगुवा महेन्द्र सिंह – Panchchuli-2 (6,904 m)

साँचा:template otherसाँचा:main other

चित्र:Panchchuli Peaks at Sunset, near Munsiyari, Uttarakhand.jpg
सूर्यास्त काल में मुन्सियारी से पंचचूली का दृश्य

पंचाचूली पर्वत भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरी कुमाऊं क्षेत्र में एक हिमशिखर शृंखला है। वास्तव में यह शिखर पांच पर्वत चोटियों का समूह है। समुद्रतल से इनकी ऊंचाई ६,३१२ मीटर से ६,९०४ मीटर तक है। इन पांचों शिखरों को पंचाचूली-१ से पंचाचूली-५ तक नाम दिये गये हैं।[२] पंचचूली के पूर्व में सोना हिमनद और मे ओला हिमनद स्थित हैं तथा पश्चिम में उत्तरी बालटी हिमनद एवं उसका पठार है। पंचाचूली शिखर पर चढ़ाई के लिए पर्वतारोही पहले पिथौरागढ़ पहुंचते हैं। वहां से मुन्स्यारी और धारचूला होकर सोबला नामक स्थान पर जाना पड़ता है। पंचाचूली शिखर पिथौरागढ़ में कुमाऊं के चौकोड़ी एवं मुन्स्यारी जैसे छोटे से पर्वतीय स्थलों से दिखाई देते हैं।[३] वहां से नजर आती पर्वतों की कतार में इसे पहचानने में सरलता होती है।

पौराणिक आधार

इन पर्वतों के पंचाचूली नाम का पौराणिक आधार है। महाभारत युद्ध के उपरांत कई वर्षों तक पांडवों ने सुचारू रूप से राज्य संभाला। वृद्घ होने पर उन्होंने स्वर्गारोहण के लिए हिमालय की ओर प्रस्थान किया। मान्यता है कि हिमालय में विचरण करते हुए इस पर्वत पर उन्होंने अंतिम बार अपना भोजन बनाया था। इसके पांच उच्चतम बिंदुओं पर पांचों पांडवों ने पांच चूल्ही अर्थात छोटे चूल्हे बनाये थे, इसलिए यह स्थान पंचाचूली कहलाया।[२] धार्मिक ग्रन्थों में इसे पंचशिरा कहते हैं। कुछ ग्रमीण लोगों की यह मान्यता है कि पाँचों पर्वत शिखर युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल और सहदेव-पाँचों पांडवों के प्रतीक हैं। शौका लोगों का यह पर्वत बहुत चहेता है, इसलिए इनके लोकगीतों में इसे दरमान्योली के नाम से पुकारा जाता है।[४]

पर्वतारोहण

चित्र:Panchchuli Peaks, near Munsiyari, Uttarakhand.jpg
मुन्सियारी से पंचचूली के दर्शन

पंचचूली पर्वत की उत्तर-पश्चिम में अक्षांश 30°13'12" और रेखांश 80°25'12" की चोटी पंचचूली-१ कहलाती है। यह चोटी समुद्रतल से ६,३५५ मीटर ऊंची है। पंचचूली प्रथम पर पहली बार १९७२ में आरोहण हुआ था। यह सफल अन्वेषण भारत के भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने पूरा किया था, जिसका नेतृत्व हुकुमसिंह द्वारा किया गया था। उन्होंने इसके लिए उत्तरी बालटी ग्लेशियर की दिशा का मार्ग अपनाया था। पंचाचूली पर्वत के पांच शिखरों में अक्षांश 30°12'51" और रेखांश 80°25'39" पर[१] पंचाचूली-२ सर्वोच्च शिखर है। यह शिखर सागरतल से ६,९०४ मीटर ऊंचा है। इस शिखर पर भी पहला सफल अभियान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने १९७३ में किया था। महेन्द्रसिंह के नेतृत्व में यह अभियान बालटी पठार की ओर से शुरू किया गया था। अक्षांश 30°12'00" एवं रेखांश 80°26'24" पर सागरतल से ६,३१२ मीटर ऊंची पंचचूली-३ पर २००१ में दक्षिणपूर्व रिज की ओर से विजय पाई गई थी, जबकि अक्षांश 30°11'24" और रेखांश 80°27'00" पर स्थित पंचाचूली-४ पर १९९५ में न्यूजीलैंड के पर्वतारोहियों ने पहली बार विजय प्राप्त की। इसकी ऊंचाई ६,३३४ मीटर है। दक्षिणपूर्व में अक्षांश 30°10'48" और रेखांश 80°28'12" पर स्थित शिखर पंचाचूली-५ है। ६,४३७ मीटर ऊंचे इस शिखर पर १९९२ में इंडोब्रिटिश टीम ने दक्षिण रिज की ओर से पहली बार पांव रखा था।[२] इतने ऊंचे पहाड़ों पर अनेक बार बर्फीले तूफान आते हैं। तूफान के साथ कई बार हिमस्खलन (एवलांच) भी आ जाते हैं। सितम्बर २००३ में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के ९ सदस्य ऐसे ही एक एवलांच में फंस गये थे।

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. पंचचूली पर्वत - पांच चोटियों का समूह स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।। हिन्दुस्तान लाइव। ९ दिसम्बर २००९। अविनाश शर्मा
  3. सुहावने मौसम और खूबसूरत घाटियों का गढ़ स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।। भास्कर.कॉम। २० दिसम्बर २००८
  4. उत्तराखण्ड: संस्कृति, त्यौहार व लोक कथाये। यंग उत्तराखंड

बाहरीसूत्र

साँचा:commonscat