रा
imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित ११:१८, १५ अक्टूबर २०२० का अवतरण (विदुर (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
रा प्राचीन मिस्र के धर्म में सूर्य देवता का नाम है। उन्हें सामान्यतः एक मनुष्य के रूप में दर्शाया जाता है जिसका मुख बाज़ का है, व सर के ऊपर सूर्य दर्शाया जाता है।[१] प्राचीन मिस्र की मान्यता अनुसार रा ने स्वयं प्रकट हुए थे व शू, तेफ्नु व होरस उनकी की संतान थे। रा को अमून-रा, ऐटेेन व हर-माचू के रूप में भी पूजा जाता था। यह माना जाता था कि रा का जन्म सुबह होता है, तथा वे दिन में बाल्यावस्था से युवावस्था व शाम तक वृद्धावस्था प्राप्त करते हैं।[२] सूर्यास्त को उनकी मृत्यु सामान माना जाता था, व सूर्योदय को पुनर्जन्म सामान।