साँचा:आज का आलेख ३ दिसंबर २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Munita Prasad द्वारा परिवर्तित ०४:१५, ३ दिसम्बर २००९ का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
बेन्डिक्स-टेक्निको का १-बैरेल वाला डाउनड्राफ्ट कार्ब्युरेटर मॉडल BXUV-3
कार्ब्युरेटर एक ऐसी यांत्रिक युक्ति है जो आन्तरिक दहन इंजन के लिये हवा और द्रव्य ईंधन को मिश्रित करती है। कार्ब्युरेटर शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द कार्ब्योर से हुई है, जिसका अर्थ है कार्बाइड। ईंधन रासायनिकी के अनुसार, कार्ब्युरेटर ईंधन में कार्बन की मात्रा को वाष्पशील हाइड्रोकार्बन से क्रिया करने के बाद बढ़ाता है। सामान्यतया यह ईंधन को हवा में मिश्रित करने का काम करता है। इसका आविष्कार कार्ल बेन्ज़ ने सन १८८५ के पहले किया था। बाद में १८८६ में इसे पेटेंट भी कराया गया। कार्ल बेन्ज़ मर्सिडीज़ बेन्ज़ के संस्थापक हैं। इसका अधिक विकास हंगरी के अभियांत्रिक जैनोर सोएन्स्का और डोनैट बैन्की ने १८९३ में किया था। बर्मिंघम, इंगलैंड के फ्रेड्रिक विलियम लैंकेस्टर ने कार्ब्युरेटर का परीक्षण कारों पर किया और १८९६ में उसने अपने भाई के साथ इंगलैंड की प्रथम पेट्रोल कार बनाई।  विस्तार में...