लिट्टी चोखा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>B K Raman द्वारा परिवर्तित १५:४२, १७ जनवरी २०२२ का अवतरण (→‎चोखा: तेल (सरसों का ) धनियां पीसा हुआ)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

लिट्टी चोखा एक प्रकार का व्यंजन है जो से लिट्टी तथा चोखे - दो अलग व्यंजनों के साथ-साथ खाने को कहते हैं। यह बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य के विशेष व्यंजनो में से एक है।[१]

लिट्टी चोखा

लिट्टी

आटे को थोड़ा घी और पानी के साथ गूंथा जाता है जिसके बाद उसमें पहले से तैयार चने के सत्तू और मसाले के मिश्रण को बीच में डाल कर गोल बना लिया जाता है। इस पहले से तैयार मिश्रण में, सत्तू को तेल, नींबू के रस, प्याज के कटे टुकड़े, लहसुन इत्यादि के साथ मिला कर थोड़ा रूखा गूंथा जाता है।

चोखा

आलू और् बैंगन (जिसका चोखा बनाना है) को उबाला अथवा आग में पका लिया जाता है। इसके बाद इसके छिलके को हटा कर उसे नमक, सरसों तेल, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, धनियां (पीसा हुआ) इत्यादि के साथ गूंथ लिया जाता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

साँचा:asbox