प्रवेशद्वार:अफ्रीका/चयनित पर्यटन स्थल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>आशीष भटनागर द्वारा परिवर्तित १८:१८, १८ जुलाई २००९ का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
Cairo by night.jpg

काहिरा अफ्रीका महाद्वीप के मिस्र देश की राजधानी है। नील नदी के किराने बसा काहिरा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है। अपने 3000 सालों के इतिहास में यह विभिन्न मिस्र शासकों के राज्य की राजधानी रहा। ब्रिटिश काल में भी इसका महत्व बरकरार रहा। मिस्र की राजधानी काहिरा आज औद्योगिकीकरण का प्रतीत है। यह मिस्र की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सांस्कूतिक गतिविधियों का केंद्र व प्रमुख पर्यटन केंद्र है।

यहां के पिरामिड तो विश्‍व प्रसिद्ध हैं ही, यहां के संग्रहालयों और मस्जिदों में मिस्र की संस्कृति के दर्शन होते हैं। प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्फिंक्स, पिरामिड ऑफ चिओप्स, काहिरा टावर, सुल्तान हसन मस्जिद और मदरसा, सक्कारा का सीढ़ीनुमा पिरामिड, गायर-एंडरसन संग्रहालय, सिटाडेल, सैंट बारबरा चर्च हैं। विस्तार में...