दियारा
2409:4064:49d:9046:5cb:648:fe4b:33d0 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित १९:०६, २ नवम्बर २०२१ का अवतरण
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) साँचा:find sources mainspace |
दियारा एक स्थानीय शब्दावली है जो भोजपुरी भाषी क्षेत्र में नदी के बाढ़ मैदान में स्थित एक स्थलरूप के लिये इस्तेमाल होती है। वस्तुतः यह विशेष परिस्थितियों में निर्मित बाढ़ का मैदान ही है किन्तु गंगा और सरयू नदियों के बाढ़ का मैदान इनके विसर्पो के कारण नदी के मूल पाट से काफी दूर तक विस्तृत होता है और आकृति में अर्धवृत्ताकार या अर्धचंद्राकार होता है। नदियों के किनारे यह उपजाऊ क्षेत्र है जो अधिक प्रबल बाढ़ आने पर डूब जाता है। आमतौर पर दियारा का कुछ क्षेत्र सालाना बाढ का शिकार होता है। दोआब क्षेत्र के विपरित दियारा क्षेत्र छोटा और टापूनुमा होता है। गंगा तथा इसकी सहायक नदियों में कई दियारा क्षेत्र मिलते हैं जो विरल जनसंख्या का प्रदेश है।