साँचा:आज का आलेख १० जून २००९
imported>MGA73bot द्वारा परिवर्तित २१:३२, २२ अक्टूबर २०११ का अवतरण (Robot: Replacing image Orkut.gif with Orkut logo.gif)
ऑर्कुट इन्टरनेट पर एक प्रसिद्ध सामाजिक तंत्र-व्यवस्था समूह यानि सामाजिक नेटवर्क है जो गूगल समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका नाम गूगल समूह के एक कर्मचारी ऑर्कुट बुयुक्कॉक्टेन के नाम पर पड़ा। इसकी सेवा में कहा गया है कि यह उपयोगकर्ता को नए दोस्त बनाने और वर्तमान संबंधों को बनाए रखने में मदद करने के लिए खोज किया गया है। पहले इसमें खाता खोलने के लिए किसी पूर्व सदस्य के निमंत्रण कि आवश्यकता होती थी पर अक्टूबर २००६ के बाद से बिना निमंत्रण के खाता खोलने कि सुविधा दे दी गई। ऑर्कुट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ब्राजील में होता है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। ऑर्कुट के उपयोगकर्ता सबसे ज्यादा ब्राजील (५१.१८%), संयुक्त राज्य अमेरिका (१७.४१%) और भारत (१७.४१%) में हैं। सबसे ज्यादा उपयोग करने वाले १८-२५ वर्ष के लोग हैं। यहां सदस्य अपनी प्रोफाइल बनाकर चित्र, वीडियो अपलोड कर सकते हैं, चैट या संदेश भी बाँट सकते हैं। विस्तार में...