कमरख

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2401:4900:5aa6:2dc4:9268:502:8f02:109b (चर्चा) द्वारा परिवर्तित ०८:५०, १३ सितंबर २०२१ का अवतरण (→‎सन्दर्भ: मैंने इसके अंधरुनि चीजों को बताया है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:asbox

पेड़ पर लगे हुए कमरख

कमरख (Carambola या starfruit) एक फल है। यह स्वाद में खट्टा होता है और इसकी चटनी, अचार आदि बनाया जाता है। यह भारत, बंगलादेश, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस में पैदा होते हैं। इसके अलावा यह पेरू, कोलम्बिया, त्रिनिदाद, इक्वेडोर, गुयाना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी पैदा होता है।

इसका फल प्रायः पाँच कोण के तारे जैसी आकृति का होता है।

सन्दर्भ

कमरख (starfruit in hindi) के फल खट्टे और मीठे दोनों किस्म के होते हैं। फल खुशबूदार और गूदेदार होते हैं। ये फल रसीले भी होते हैं। खट्टे और मीठे फलों के आधार पर कमरख की दो प्रजातियाँ होती हैं। इन दोनों का प्रयोग दवाओं के लिए होता है। कमरख के पत्तों का रस रक्तचाप कम करने में मदद प्रदान करता है।

कमरख (carambola fruit uses) का पेड़ 5 से 10 मीटर ऊँचा होता है। यह पेड़ काफी घना और सुन्दर होता है। इसमें कई शाखाएं-प्रशाखाएं होती हैं। इसके पत्ते साल भर हरे रहते हैं। इसकी शाखाएँ काफी घनी होती हैं। कमरख के फल 7.5 से 10 सेंटी मीटर लम्बे होते हैं। ये फल कच्चे रहने पर हरे और पाक जाने पर पीले रंग के होते हैं। इन फलों में 3 से 5 तक की संख्या में सिरे होते हैं। कई बार ये तारे के आकार के होते हैं।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commonscat साँचा:wikispecies