विकास स्वरुप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १५:५२, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 3 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:mbox

विकास स्वरूप
VikasSwarup (cropped).jpg
विकास स्वरूप, 2007

पूर्व प्रवक्ता और संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार
पद बहाल
18 April 2015 – February 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पूर्वा धिकारी सैय्यद अकबरुद्दीन
उत्तरा धिकारी गोपाल बागले

जन्म साँचा:br separated entries
राष्ट्रीयता भारतीय
शैक्षिक सम्बद्धता इलाहाबाद विश्वविद्यालय
व्यवसाय लेखक, राजनयिक
जालस्थल साँचा:url
साँचा:center


अकेडेमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार) में धूम मचाने वाली फिल्‍म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लेखक विकास स्‍वरूप भारतीय विदेश सेवा के १९८६ बैच के अधिकारी हैं। ब्रिटेन, अमरीका और तुर्की में काम कर चुके विकास स्‍वरूप वर्तमान में दक्षिण अफ़्रीका में भारतीय उप उच्चायुक्त हैं।

जीवन परिचय

विकास स्वरूप का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद के ब्वायज हाई स्कूल में हुई। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और इतिहास विषयों के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

राजनयिक सेवा

लेखन कार्य

मूलत: इलाहाबाद के रहने वाले विकास स्वरूप ने २००३ में लंदन में अपनी पोस्टिंग के दौरान अपना उपन्यास 'क्यू एंड ए' लिखा था। उस वक्त हिंदुस्तान में कौन बनेगा करोड़पति की बेहद चर्चा थी और उन्होंने महज दो महीने के भीतर अपने उपन्यास को पूरा कर लिया। स्वरूप के इस पहले ही उपन्यास 'क्यू एंड ए' का दुनिया की ३६ भाषाओं में अनुवाद हुआ। बीबीसी ने इस पर एक रेडियो ड्रामा भी बनाया था।[१]

विकास का दूसरा उपन्यास 'सिक्स सस्पेक्ट्स' पिछले साल प्रकाशित हो चुका है। बीबीसी इस उपन्‍यास पर भी फिल्म बना रही है। फिलहाल वे अपनी तीसरी किताब पर काम कर रहे हैं लेकिन इसकी पृष्ठभूमि में भारत नहीं होगा।[२]

उनके उपन्यास 'क्यू एंड ए एक काफी चर्चित किताब रही है और फिल्‍म बनने से पहले ही उसे काफी सराहना मिल चुकी थी। बाद में किताब का शीर्षक बदलकर 'स्लमडॉग मिलियनेयर' कर दिया गया और किताब के कवर पर फ़िल्म की तस्वीर भी लगा दी गई। विकास अपनी किताब का शीर्षक बदले जाने से खुश नहीं हैं और यह बात उन्‍होंने सार्वजनिक रूप से भी कही है।

सम्मान

बाह्य कडि़यां

ऑस्कर में स्लमडॉग मिलियनेयर की गूंज

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।