२० सितम्बर
imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित ०९:२७, २२ सितंबर २०२१ का अवतरण (Reverted to revision 4809867 by InternetArchiveBot (talk): Reverted (TwinkleGlobal))
20 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 263वॉ (लीप वर्ष मे 264 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 102 दिन बाकी है
प्रमुख घटनाएँ
- 1878- अंग्रेजी दैनिक द हिंदू के साप्ताहिक अंक का प्रकाशन शुरु।
- 1946- पहला कांत फिल्म समारोह आयोजित।
- २०११-
- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तालिबान से वार्ता के लिए गठित सरकारी शांति परिषद के शीर्ष वार्ताकार बुरहानुद्दीन रब्बानी की काबुल में अमेरिकी दूतावास के समीप स्थित निवास पर, पगड़ी में विस्फोटक छिपाए, आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई।
- पाकिस्तान में शिया तीर्थयात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सीमावर्ती शहर ताफतान जा रही बस को बलूचिस्तान के मस्तांग जिले में बंदूकधारियों ने रुकवा कर २६ लोगों को गोली मार दी।
- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सशस्त्र सेनाओं में समलैंगिकों के सेवा करने पर लगी 18 वर्ष पुरानी रोक हटाने की घोषणा की।
- भारतीय ज्ञानपीठ ने २००९ के लिए ४५वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी लेखक अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से तथा २०१० के लिए ४६वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कन्नड़ लेखक चंद्रशेखर कांबर को प्रदान करने की घोषणा की।
- पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेख अजमत ने फेसबुक सहित धार्मिक विद्वेष फैलाने में शामिल सभी वेबसाइट पर रोक लगाने का आदेश दिया।
जन्म
- १८९७- नाना साहब परुलेकर, मराठी पत्रकार।
- महेश भट्ट, अर्थ, सारांश, नाम जैसी हिंदी कला फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक।
- सोफिया लोरेन, प्रसिद्ध अभिनेत्री
निधन
- 1933- एनी बेसेंट, भारत में होमरुल लीग की संस्थापिका।
- १९९६- दया पवार, प्रसिद्ध साहित्यकार
- 1999- राजकुमारी, तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।