के. टी. एम. अहमद इब्राहिम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2409:4053:50e:20d:550b:9b4d:f470:8dbf (चर्चा) द्वारा परिवर्तित १७:३८, १० जनवरी २०२२ का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

के. टी. एम. अहमद इब्राहीम : एक भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे, जो इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के संस्थापक अध्यक्ष, मुहम्मद इस्माइल के बड़े भाई थे।

स्वतंत्रता से पूर्व इब्राहीम जिन्ना के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के सदस्य थे। 1930 के मध्य दशक में लीग के वे मद्रास राज्य के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

जब ब्रिटिश भारत का विभाजन भारत और पाकिस्तान में हुआ, तो अखिल भारतीय मुस्लिम लीग का भारतीय पक्ष वाला एक धड़ा पार्टी से अलग हो गया, वस्तुतः मुस्लिम लीग भंग हो गई।

स्वतंत्रता के बाद 1948 में लीग के भारतीय सदस्यों ने मुहम्मद इस्माइल साहिब के नेतृत्व में इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग का गठन किया, जिसमें इब्राहीम ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाजन के बाद इब्राहीम को 1948 में संविधान सभा के लिए चुना गया था।