Goodnight Desdemona (Good Morning Juliet)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>PQR01 द्वारा परिवर्तित ०३:००, ६ फ़रवरी २०२२ का अवतरण (PQR01 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 5457605 को पूर्ववत किया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ


इस नाटक में साहित्य की एक डरपोक किस्म की प्रोफ़ेसर को अपने शोध कार्य के दौरान लगता है कि शेक्सपीयर के दो नाटक 'Romeo and Juliet' और Othello दुखांत नहीं बल्कि हास्य नाटक थे। और वे दोनों उसने खुद नहीं लिखे थे, बल्कि चुराये थे। उसे लगता है कि इस तरह के किरदारों का अंत मौत नहीं होना चाहिये था। लेकिन वह इतनी डरपोक है कि वह ये सब अपने काईयां प्रोफ़ेसर के सामने बोलने की हिम्मत नहीं रखती। तभी वह कम चेतना की अवस्था में भूत काल में चली जाती है और दोनों नाटकों की नायिकाओं Desdemona और Juliet को मिलती है। फिर शुरु होती है दोनों कहानियों में उथल पुथल। रोमियो और जुलियट दोनों उसी से प्यार करने लगते हैं (क्योंकि वह लड़के और लड़की का भेस बदलती रहती है)। उधर Othello की नायिका डेस्डेमोना उसकी जान के पीछे पड़ जाती है। इस समय के दौरान वह साहस करना सीखती है, प्यार करना सीखती है, अपना बचाव करना सीखती है।