एशिया-प्रशान्त व्यापार समझौता
imported>आदर्श द्वारा परिवर्तित १२:४८, २ नवम्बर २०२१ का अवतरण (→top)
एशिया-प्रशान्त व्यापार समझौता (APTA), जिसे पहले बैंकॉक समझौते के रूप में जाना जाता था और जिसका नाम 2 नवम्बर 2005 को परिवर्तित किया गया था। इस पर 1975 में हस्ताक्षर किये गये थे। यह एशिया-प्रशान्त क्षेत्र के राष्ट्रों के मध्य सबसे पुराना अधिमान्य व्यापार समझौता है। सात भाग लेने वाले राष्ट्र- बांग्लादेश, चीन, भारत, लाओ पीडीआर, मंगोलिया, कोरिया गणराज्य और श्रीलंका APTA के पक्ष हैं। APTA समझौता 2.92 अरब लोगों के बाजार पर नियन्त्रण करता है और इस बड़े बाजार का आकार वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष) 2015-2016 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में 14615.86 अरब (1.461 नील) अमेरिकी डॉलर था।
सदस्य राष्ट्र
- बांग्लादेश (मूल सदस्य, 1975) [१]
- चीन (2001 में स्वीकार किया गया)
- भारत (मूल सदस्य, 1975)
- कोरिया गणराज्य (मूल सदस्य, 1975)
- लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (मूल सदस्य, 1975)
- श्रीलंका (मूल सदस्य, 1975)
- मंगोलिया (2013 में शामिल हुआ, 2020 में पूर्ण सदस्यता) [२] [३]